Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘संविधान हमारे लिए गाइडिंग लाइट है’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 117वें एपिसोड में आज 29 दिसंबर को कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि 2025 में संविधान को लागू हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है. मोदी ने बताया कि भारतीय संविधान समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है और यह हमारे मार्गदर्शन के लिए एक गाइडिंग लाइट है.

    इस अवसर पर उन्होंने constitution75.com नामक एक नई वेबसाइट का जिक्र किया, जहाँ लोग संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं और संविधान से जुड़े सवालों के जवाब भी प्राप्त कर सकते हैं.

    महाकुंभ की विविधता व विशालता पर चर्चा

    इसके अलावा, पीएम मोदी ने महाकुंभ के आयोजन की विशेषताओं पर भी चर्चा की, खासतौर पर इसके विशालता और विविधता को लेकर. उन्होंने बताया कि 2025 के महाकुंभ में पहली बार एआई चैटबोट का प्रयोग किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु 11 भारतीय भाषाओं में कुंभ से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा, डिजिटल नेविगेशन और एआई संचालित कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की मदद की जाएगी, ताकि वे महाकुंभ के विभिन्न स्थानों तक पहुंच सकें और खोया-पाया केंद्र की सहायता प्राप्त कर सकें.

    माओवाद के गढ़ बस्तर में ओलंपिक

    प्रधानमंत्री मोदी ने बस्तर में हो रहे एक अनोखे आयोजन, बस्तर ओलंपिक का भी उल्लेख किया. यह ओलंपिक क्षेत्र में एक नई क्रांति का प्रतीक बन रहा है, और यह एक ऐसे क्षेत्र में हो रहा है, जो कभी माओवादी हिंसा का गवाह था. ओलंपिक का शुभंकर ‘वन भैंसा’ और ‘पहाड़ी मैना’ हैं, जो बस्तर की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हैं.

    ‘KTB-भारत हैं हम’ एनिमेशन सीरीज़ पर की चर्चा

    साथ ही, प्रधानमंत्री ने भारतीय सिनेमा की महान हस्तियों, राज कपूर और मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि राज कपूर ने फिल्में के माध्यम से भारत की सॉफ्ट पावर को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया, और रफी साहब की आवाज ने हर भावना को जीवंत किया. इसके अलावा  मोदी ने बच्चों के लिए ‘KTB-भारत हैं हम’ नामक एनिमेशन सीरीज़ का भी जिक्र किया, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अनजाने नायकों की कहानियाँ प्रस्तुत करती है.

    https://x.com/narendramodi/status/1873240111350960284

    Also Read: 8 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, जंगल के रास्ते किया था भारत में प्रवेश

    'KTB-Bharat Hain Hum' 'KTB-भारत हैं हम' AI Chatbot Animation Series Bastar Culture Bastar Olympics constitution75.com devotees Digital Navigation Forest Buffalo freedom struggle Guiding Light Hill Myna Indian Cinema Indian Constitution Indian History Maha Kumbh Maha Kumbh Information Mann Ki Baat Maoism Mohammed Rafi Olympic Events PM Narendra Modi Raj Kapoor एआई चैटबोट एनिमेशन सीरीज़ ओलंपिक आयोजन गाइडिंग लाइट डिजिटल नेविगेशन पहाड़ी मैना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर ओलंपिक बस्तर संस्कृति भारतीय इतिहास भारतीय संविधान भारतीय सिनेमा मन की बात महाकुंभ महाकुंभ जानकारी माओवाद मोहम्मद रफी राज कपूर वन भैंसा श्रद्धालु संविधान75.com स्वंतत्रता संग्राम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article विधायक के बेटे समेत 9 लोग गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार, MLA बोलीं- माफी मांगूंगी अगर आरोप सच हुआ
    Next Article ‘गेम चेंजर’ के ट्रेलर को लेकर फैन का खौफनाक पत्र, राम चरण से जल्द अपडेट की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.