Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»खाना परोसने में हुई देरी तो नाराज दूल्हे ने उसी दिन दूसरी लड़की से रचा ली शादी
    देश

    खाना परोसने में हुई देरी तो नाराज दूल्हे ने उसी दिन दूसरी लड़की से रचा ली शादी

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में एक हैरान करने वाली घटना घटी है. शादी के दौरान रोटी परोसने में देरी पर नाराज दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और अपनी बारात लेकर वापस चला गया. यह घटना न केवल दुल्हन और उसके परिवार के लिए बेहद दर्दनाक रही, बल्कि पूरे इलाके में भी चर्चा का विषय बन गई.

    पूरा मामला

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दुल्हन और दूल्हे के परिवारों के बीच शादी की तैयारियां सात महीने पहले तय हुई थीं. इस दौरान दूल्हा मेहमताब बारात लेकर गांव पहुंचा, जहां भव्य स्वागत और खाने का इंतजाम किया गया था. लेकिन शादी की रस्मों के दौरान, रोटी परोसने में थोड़ी देरी होने पर बाराती असंतुष्ट हो गए. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया और दूल्हा भी नाराज हो गया. वह शादी से इनकार करते हुए अपनी बारात लेकर लौट गया.

    दुल्हन ने बताया कि जब यह घटना घटी, तब वह मेहंदी लगी हुई थी और शादी के सपने देख रही थी. लेकिन दूल्हे ने अचानक उसे छोड़ दिया और उसी रात अपनी रिश्तेदारी की एक दूसरी लड़की से शादी कर ली. दुल्हन और उसके परिवार ने इस घटना को धोखा बताते हुए आरोप लगाया कि शादी की तैयारियों पर कुल 7 लाख रुपये खर्च हुए थे, जिसमें डेढ़ लाख रुपये दहेज के तौर पर दिए गए थे. इस घटना से दुल्हन और उसके परिवार में गहरा दुख और आक्रोश फैल गया है. वे आरोप लगा रहे हैं कि दूल्हे ने जानबूझकर उनका अपमान किया और पूरे परिवार को धोखा दिया. यह मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है, और जांच की प्रक्रिया जारी है.

    आक्रोश उत्तर प्रदेश खर्च गांव घटना चंदौली दहेज दुल्हन दुल्हन का अपमान दूल्हा दूल्हे का व्यवहार धोखा निकाह से इनकार परिवार पुलिस जांच बारात बारातियों मुगलसराय मेहंदी रिश्तेदारी रोटी परोसने में देरी शादी शादी की तैयारी सात महीने हंगामा हमीदपुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIAS संजीव हंस से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, बढ़ाई गई सुरक्षा
    Next Article पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, बेटी ने दी मुखाग्नि

    Related Posts

    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    बिहार

    ज्वेलरी दुकान के बहार मिली किराना व्यवसायी की बॉडी, ह’त्या का आरोप

    August 2, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    प्रार्थना सभा से लोगों को हिरासत में लेने के विरोध में उतरा मसीही परिषद, कार्रवाई की मांग…

    August 2, 2025

    चाईबासा DC की अध्यक्षता में वनाधिकार समिति की बैठक, 47 दावों पर मंथन…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.