Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखण्ड : मनरेगा से सुधर रही विलुप्त होती मनवर नदी की सेहत, प्रवासी श्रमिकों को मिला रोजगार
    झारखंड

    झारखण्ड : मनरेगा से सुधर रही विलुप्त होती मनवर नदी की सेहत, प्रवासी श्रमिकों को मिला रोजगार

    Team JoharBy Team JoharJune 11, 2020Updated:June 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गोंडा। विलुप्त होती जा रही पौराणिक मनवर नदी को नया जीवन देने का काम तेजी से चल रहा है। अपने उद्गम स्थल से 82 किलोमीटर लंबी मनवर नदी जगह जगह पर अतिक्रमण का शिकार हो चुकी थी। लोगों ने मनवर नदी को पाटकर खेत का रूप दे दिया था। कुछ ऐसे स्थान थे जहां पर यह मालूम ही नहीं पड़ता था यहां पर कभी मनवर नदी थी। दो वर्ष पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके कायाकल्प की घोषणा की थी। उसके बाद लोगों में आस बंधी थी की अब मनवर नदी को नया जीवन मिलेगा। जनपद में मनवर नदी की सेहत सुधारने का काम शुरू होने से एक तरफ जहां प्रवासी श्रमिकों व स्थानीय श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है।

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू कराए गए मनवर नदी के पनुरूद्धार कार्य में प्रतिदिन 1492 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जिसमें प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं। मनवर नदी के पनुरूद्धार कार्य में अब तक 5400 मानव दिवसों का सृजन कराया जा चुका है। वहीं नदी क्षेत्र में पड़ने वाले जिले के पांच ब्लाकों इटियााथोक, मुजेहना, पण्डरीकृपाल, मनकापुर तथा छपिया ब्लाक से होते हुए इन ब्लाकों के 46 ग्राम पंचायतों से 82 किलोमीटर लम्बी दूरी तय करने वाली नदी के पुरूद्धार काम हो रहा है। जहां पर लगभग प्रतिदिन 4500 मनरेगा श्रमिक काम कर रहे हैं। नदी का कायाकल्प होने से प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। इसके कार्यों की मानटरिंग के लिए ग्राम पंचायतवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिनके द्वारा रोजाना ग्राम पंचायतवार रिपोर्ट दी जा रही है।

    इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया की मनवर ऐतिहासिक एवं पौराणिक नदी है। मुख्यमंत्री ने दो वर्ष पहले इसके कायाकल्प की घोषणा की थी। 82 किलोमीटर लंबी इस नदी में 46 ग्राम पंचायतें जनपद की आती है। इसमें करीब 4500 श्रमिक काम कर रहे हैं। जिसमें 1100 प्रवासी श्रमिक है। इसमें अलग-अलग ग्राम पंचायतों में काम शुरू है। गुणवत्ता परक कार्य कराने के लिए सिंचाई विभाग व माइक्रो इरिगेशन के अभियंताओं की सहायता ली जा रही है।

    #Jharkhand News Latest news Manrega Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में एक दिन में कोरोना से करीब 10 हजार संक्रमित, 357 लोगों की मौत
    Next Article अमिताभ बच्चन ने मुम्बई में फंसे लोगों को यूपी भेजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.