Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Jammu & Kashmir : कुलगाम में 5 दहशतगर्द ढेर, 2 जवान घायल; सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़
    जोहार ब्रेकिंग

    Jammu & Kashmir : कुलगाम में 5 दहशतगर्द ढेर, 2 जवान घायल; सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच जारी है मुठभेड़

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2024Updated:December 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jammu & Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सेना के जवानों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया. सेना के अधिकारियों ने इस मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है. इस संबंध में भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने आधिकारिक एक्स पर कहा कि कुलगाम के कादर में चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया है. मुठभेड़ के दौरान दो सैनिक घायल हो गए हैं और उन्हें चिकित्सा देखभाल के लिए ले जाया गया है.

    देर रात से चल रही है गोलीबारी

    अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को बुधवार रात बेहीबाग इलाके के कद्दर में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जो कुछ समय बाद मुठभेड़ में बदल गया. आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की, जिसके जवाब में सेना ने अपनी कार्रवाई की.

    जानें क्या कहते हैं सेना के अधिकारी

    इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के शव बगीचों में पड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है. सुरक्षाबल इलाके में अभियान जारी रखे हुए हैं. भारतीय सेना की चिनार कोर ने अपने आधिकारिक एक्स पर कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया. जवानों की गतिविधि के बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध और भारी मात्रा में गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की.

    https://x.com/ChinarcorpsIA/status/1869597218430447904

    Also Read: राज्यपाल ने बजट को दे दी मंजूरी, इस डेट तक महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपए

     

    army Behibagh bodies of terrorists encounter firing gardens jammu and kashmir Kulgam operation continues Qaddar search operation security forces siege soldiers injured Srinagar terrorists अभियान जारी आतंकवादियों के शव आतंकवादी कद्दर कुलगाम गोलीबारी घेराबंदी जम्मू-कश्मीर जवान घायल तलाशी अभियान दहशतगर्द बगीचे बेहीबाग मुठभेड़ श्रीनगर सुरक्षाबल सेना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल ने बजट को दे दी मंजूरी, इस डेट तक महिलाओं के खाते में आएंगे 2500 रुपए
    Next Article झारखंड के मौसम में बदलाव, ठंड से होगी राहत लेकिन इन इलाकों में बारिश की संभावना

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.