Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वन नेशन वन इलेक्शन बिल लोकसभा में पेश, कांग्रेस ने खोला विरोध का मोर्चा; कह दी ये बड़ी बात
    जोहार ब्रेकिंग

    वन नेशन वन इलेक्शन बिल लोकसभा में पेश, कांग्रेस ने खोला विरोध का मोर्चा; कह दी ये बड़ी बात

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : 17 दिसंबर को लोकसभा में वन नेशन-वन इलेक्शन (एक देश, एक चुनाव) का संशोधन बिल पेश किया गया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस बिल को पेश किया, जिसपर भाजपा ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश में चुनावी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा और विकास की गति तेज होगी, क्योंकि बार-बार चुनावों के कारण प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है. इस कारण भाजपा ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया था.

    कांग्रेस और विपक्षी दलों का विरोध

    वहीं, विपक्षी दलों ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है. कांग्रेस ने इसे संविधान के मूल ढांचे पर हमला करार दिया. पार्टी ने कहा कि यह विधेयक लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करेगा. समाजवादी पार्टी ने भी इसका विरोध किया, और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह बिल तानाशाही की ओर इशारा करता है. तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी, पीडीपी, शिवसेना उद्धव गुट और जेएमएम समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी इस बिल का विरोध किया है.

    एनडीए को बसपा समेत इनका मिला साथ

    इस विधेयक को भाजपा के सहयोगी दलों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी समर्थन दिया है. जेडीयू, टीडीपी, वाईएआर कांग्रेस और बसपा इसके पक्ष में हैं, जबकि कांग्रेस, सपा, टीएमसी, आरजेडी, पीडीपी, शिवसेना उद्धव गुट और जेएमएम जैसे दल इसके खिलाफ हैं.

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बिल को बताया देशहित में

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस विधेयक को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह न केवल किसी एक पार्टी, बल्कि पूरे देश के लिए फायदेमंद है. उन्होंने आशा जताई कि कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा इसे नकारात्मक रूप से प्रस्तुत करने के बावजूद, यह विधेयक देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

    Also Read: रांची को ट्रैफिक जाम और पॉल्यूशन फ्री करने का प्लान लेकर आई सरकार, जानें क्या-क्या होंगे काम

    Amendment Bill Basic Structure of Constitution Bjp BSP Congress Constitution Democratic Structure development Dharmendra Yadav Dictatorship Electoral Process Jdu Jmm Kiren Rijiju Lok Sabha National Interest one nation one election Opposition Opposition to Congress PDP Rjd Samajwadi Party Shiv Sena SP TDP Trinamool Congress YAR Congress आरजेडी कांग्रेस कांग्रेस विरोध किरेन रिजिजू चुनावी प्रक्रिया जेएमएम जेडीयू टीडीपी तानाशाही तृणमूल कांग्रेस देशहित धर्मेंद्र यादव पीडीपी बसपा भाजपा लोकतांत्रिक ढांचा लोकसभा वन नेशन वन इलेक्शन वाईएआर कांग्रेस विकास विपक्ष शिवसेना सपा समाजवादी पार्टी संविधान संविधान के मूल ढांचा संशोधन बिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची को ट्रैफिक जाम और पॉल्यूशन फ्री करने का प्लान लेकर आई सरकार, जानें क्या-क्या होंगे काम
    Next Article डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बीच आज हाईकोर्ट में पेपर लीक मामले की सुनवाई, चीफ जस्टिस की अदालत में मामला सूचीबद्ध

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.