देवघर: राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव शनिवार को बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंचे और विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की. दोनों मंत्रियों के साथ उनके परिजन और इष्ट-मित्र भी शामिल थे. संजय प्रसाद यादव ने बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का गठबंधन भी किया. वहीं शिवलिंग पर दूध से अभिषेक किया. संजय यादव के साथ स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने भी पूजा-अर्चना की. जबकि दीपिका पांडेय सिंह ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद मैया पार्वती और कई शक्ति मंदिरों में माथा टेका. उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर शामिल थे. दोनों मंत्रियों को उनके पुश्तैनी पुरोहितों ने संकल्प कराया और पुजा-अर्चना करवाई.
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय और श्रम मंत्री संजय यादव पहुंचे बाबामंदिर

Oplus_131072
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

