Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 3:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»न्यूजीलैंड बना दुनिया का पहला कोरोना मुक्त देश, जीरो केस की खुशी में पीएम ने किया डांस
    विदेश

    न्यूजीलैंड बना दुनिया का पहला कोरोना मुक्त देश, जीरो केस की खुशी में पीएम ने किया डांस

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। अमेरिका जैसी महाशक्ति भी बेकाबू होते जा रहे हालात को संभाल नहीं पा रही है। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना के संक्रमण को रोकने की तरकीब और इसकी दवा खोजने में जुटे हुए हैं। इस बीच न्यूजीलैंड से एक अच्छी खबर आई है।

    न्यूजीलैंड कोरोना मुक्त देश बन गया है। न्यूजीलैंड के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना के अंतिम मरीज को भी उपचार के बाद स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है। पिछले 17 दिन से देश में कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया है।न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि अब देश में मरीजों की संख्या शून्य हो गई है।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक न्यूजीलैंड की पीएम ने सामाजिक और आर्थिक पाबंदियों को हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि अब देश वापस सामान्य स्थिति में आ जाएगा। हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है। हमने कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से रोक लिया है, लेकिन इस दिशा में हमारे प्रयास जारी रहेंगे।

    न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि देश में कोरोना के केस शून्य होने की खबर से वह इतनी खुश हुईं कि डांस भी किया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद दुनियाभर में 71 लाख के करीब पहुंच चुकी हैं। दुनियाभर में इस बीमारी के कारण 4.04 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, न्यूजीलैंड में कोरोना से संक्रमण के 1154 मामले सामने आए।

    50 लाख की आबादी वाले न्यूजीलैंड में कोरोना के कारण 22 लोगों की मौत हुई। दक्षिण प्रशांत के देश न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक स्तर पर न फैलने के पीछे सरकार की ओर से उठाए गए कड़े कदमों को अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री जेसिंका ने शुरुआत में ही देश की सीमाओं को सील कर देश में कड़े नियम लागू कर दिए थे।

    covid 19 Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : नेशनल गोल्ड मेडिलिस्ट तीरंदाज बेच रहा मुर्गा, गरीबी में घर चलाना हुआ मुश्किल
    Next Article बिरसा मुंडा की पुण्‍यतिथि : जिनके उलगुलान और बलिदान ने उन्हें ‘भगवान’ बना दिया

    Related Posts

    देश

    बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से यू-टर्न लेकर दिल्ली लौटी… जानें क्यों

    June 18, 2025
    विदेश

    इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025
    विदेश

    कनाडा पहुंचे PM मोदी, ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में बारिश का कहर, कहीं गिरा पेड़, तो कहीं करंट से गयी जान

    June 18, 2025

    ट्रक और बाइक में भिड़ंत, दो लड़कों की दर्दनाक मौ’त

    June 18, 2025

    भारी बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौ’त…

    June 18, 2025

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025

    कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फा’यरिंग मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, छह आरोपी नामजद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.