Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चुनाव से पहले राशि बांटी, अब महिलाओं से वसूली की तैयारी: बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव से पहले राशि बांटी, अब महिलाओं से वसूली की तैयारी: बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन की नीयत बदल गई है. मरांडी ने कहा कि चुनाव के समय महिलाओं को लुभाने के लिए मंईयां सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपये मासिक सहायता देने का वादा करने वाली सरकार अब महिलाओं से इस योजना की राशि वसूलने की तैयारी कर रही है. उन्होंने दावा किया कि सरकारी विभागों को विशेष निर्देश दिए जा रहे हैं कि योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं का नाम छांटकर लाभार्थियों की संख्या सीमित की जाए.

    मरांडी ने आगे कहा कि लाभुक सत्यापन के नाम पर सरकार महिलाओं को इस योजना से वंचित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने हेमंत सरकार पर नई शर्तें थोपने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बिना जांच के पैसा देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करे, न कि लाभुक महिलाओं पर.

    मरांडी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बीजेपी इस वसूली के खिलाफ खड़ी रहेगी और महिलाओं को उनके हक से वंचित नहीं होने देगी. उन्होंने हेमंत सरकार पर चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने और सत्ता में आने के बाद जनता को धोखा देने का आरोप लगाया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी महिलाओं के साथ खड़ी है और मंईयां सम्मान योजना के तहत दी गई राशि की वसूली किसी भी हालत में नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे, अन्यथा बीजेपी इसका जोरदार विरोध करेगी.

     

    चुनावी वादे झारखंड बाबूलाल मरांडी बीजेपी मईया सम्मान योजना महिलाओं का समर्थन योजना में शर्तें राजनीतिक बयानबाजी लाभुक सत्यापन वसूली हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर झारखंडवासियों के कल्याण की कामना की
    Next Article बीपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की खबर पर भड़के अभ्यर्थी, पटना के बापू सभागार में हंगामा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    Latest Posts

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.