Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को लेकर उग्रवादी खतरे पर स्पेशल ब्रांच का अलर्ट
    झारखंड

    मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को लेकर उग्रवादी खतरे पर स्पेशल ब्रांच का अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2024Updated:December 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका जताई गई है. स्पेशल ब्रांच ने राज्य के विभिन्न इलाकों को चिह्नित करते हुए संभावित खतरों पर आधारित एक रिपोर्ट तैयार की है और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को सतर्क रहने का निर्देश दिया है.

    संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा के निर्देश

    स्पेशल ब्रांच ने कहा है कि राज्य में पहले घटित उग्रवादी और नक्सली घटनाओं को देखते हुए विधायकों और मंत्रियों पर हमले की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. रिपोर्ट में चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर मूवमेंट के दौरान समुचित गश्ती दल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है. इसके साथ ही उग्रवादियों और नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लांग रेंज पेट्रोलिंग और ओपेन रोड पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.

    राज्य के वैसे स्थान, जहां नेताजी पर हो सकता है हमला

    • रांची-बुंडू मार्ग में तैमारा घाटी
    • रांची-हजारीबाग और कोडरमा सड़क पर चुटूपालू, चरही, नेशनल पार्क व तिलैया घाटी
    • हजारीबाग बगोदर गिरिडीह सड़क पर टाटीझरिया, विष्णुगढ़ एवं गिरिडीह घाटी
    • रांची-सिमडेगा और गुमला सड़क पर कोलेबिरा जंगल
    • खूंटी-चाईबासा सड़क पर बटगांव घाटी
    • रांची-लातेहार और पलामू सड़क पर अमझारिया घाटी और मनिका घाटी
    • हजारीबाग सिमरिया और चतरा पथ पर सिमरिया और चतरा के जंगली क्षेत्र
    • डाल्टेनगंज-छतरपुर और हरिहरगंज सड़क पर जंगल एवं घाटी
    • डाल्टेनगंज-नेतरहाट पथ पर बेतला एवं महुआडांड़, गारू घाटी
    • छतरपुर-हुसैनाबाद मार्ग पर पहाड़ी घाटी
    • रामगढ़-गोला और बोकारो मार्ग
    • गुवा-चाईबासा नोवाकुडी मार्ग
    • बोकारो बनासो मार्ग
    • गढ़वा-नगरऊंटारी का मार्ग
    • चतरा-पेलावल, कटकमसांडी व हजारीबाचा मार्ग
    • चौपारण-बरही और बरकट्ठा- बगोदर मार्ग
    • बगोगदर-सरिया और जमुआ मार्ग
    • चान्हो-खलारी और सिमरिया मार्ग
    • चतरा-बालूमाथ और चंदवा व कुड़ू-चान्हो सड़क
    • हजारीबाग-सिमरिया सड़क
    • हजारीबाग-बड़कागांव और खलारी मार्ग
    • सरायकेला-खरसावां-कुचाई से टलभंगा मार्ग
    • सिनी-खरसावां मार्ग और कांड्रा-चौका मोड़

    स्पेशल ब्रांच ने इन संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्ती बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस को सतर्क रहने और विधानसभा सत्र के दौरान नेताओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा गया है. झारखंड सरकार ने भी इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का भरोसा दिलाया है. राज्य के नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

    अमझारिया घाटी अलर्ट उग्रवादी ओपेन रोड पेट्रोलिंग कोडरमा कोलेबिरा जंगल खरसावां खूंटी गश्ती दल गारू घाटी गिरिडीह गुमला चतरा चरही चाईबासा चुटूपालू जिलों के एसपी झारखंड टाटीझरिया तैमारा घाटी नक्सली पलामू बटगांव घाटी बेतला मंत्री मनिका घाटी महुआडांड़ मुख्यमंत्री रांची लांग रेंज पेट्रोलिंग लातेहार विधानसभा सत्र विधायक विष्णुगढ़ सरायकेला संवेदनशील स्थान सिमडेगा सुरक्षा स्पेशल ब्रांच हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article तेनुघाट में जनता दरबार का आयोजन, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
    Next Article जम्मू-कश्मीर के लंगेट में मिला विस्फोटक, सुरक्षा बलों ने नष्ट कर बड़ी घटना टाली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में जांच की मांग, झारखंड में चुप्पी क्यों? आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: डीजीपी ने कहा, सारंडा से भागकर मिसिर बेसरा पारसनाथ इलाके में संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने का कर रहा था प्रयास

    July 29, 2026
    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.