Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू, डेढ़ दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
    झारखंड

    सिरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू, डेढ़ दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सिरम टोली फ्लाईओवर के बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य की शुरुआत आज से हो रही है. इस परियोजना के लिए रेलवे ने ब्लॉक लेने की घोषणा की है, जिससे रांची रेल मंडल की 17 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इनमें से 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है, एक ट्रेन का आंशिक समापन होगा, एक ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है, और 3 ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी.

    प्रभावित ट्रेनों की सूची

    लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन यह ट्रेन 11 से 16 दिसंबर और 19 से 22 दिसंबर तक पिस्का स्टेशन पर समाप्त होगी. पिस्का से रांची के बीच ट्रेन रद्द रहेगी. समय में बदलाव रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस 16, 20 और 22 दिसंबर को यह ट्रेन निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से रवाना होगी.

    रद्द ट्रेनों की सूची

    • वाराणसी-रांची एक्सप्रेस 15, 21 और 22 दिसंबर
    • रांची-वाराणसी एक्सप्रेस 16, 20 और 21 दिसंबर
    • वाराणसी-विशाखापटनम एक्सप्रेस 23 दिसंबर
    • विशाखापटनम-वाराणसी एक्सप्रेस 22 दिसंबर
    • हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 16 से 26 दिसंबर
    • रांची-हावड़ा एक्सप्रेस16 और 22 दिसंबर

    अन्य लोकल ट्रेनें जैसे हटिया-टाटानगर मेमू, हटिया-सांकी मेमू, हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस, और रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू के परिचालन पर भी असर पड़ेगा.

    मार्ग में बदलाव वाली ट्रेनें

    हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल 18 दिसंबर को राउरकेला-सिनी-चांडिल-मुरी-कोटशिला होकर चलेगी.
    मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 21 दिसंबर को कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला मार्ग से गुजरेगी.
    रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल 17 दिसंबर को कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला मार्ग से चलेगी.

    यात्रियों से रेलवे प्रशासन की अपील

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें. फ्लाईओवर निर्माण के चलते संभावित असुविधा से बचने के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

     

    ट्रेन रद्द प्रभावित ट्रेनें फ्लाईओवर निर्माण मार्ग में बदलाव मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस यात्री सूचना रांची रांची रेल मंडल रांची-वाराणसी एक्सप्रेस रेलवे प्रशासन रेलवे ब्लॉक लोहरदगा-रांची मेमू वंदेभारत एक्सप्रेस समय परिवर्तन सिरम टोली फ्लाईओवर हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC-CGL अभ्यर्थियों पर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर चम्पाई सोरेन ने सरकार को चेताया, कह डाली बड़ी बात
    Next Article चोरों ने तोड़ा घर का ताला, नकदी समेत 5 लाख के सामान पर किया हाथ साफ

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.