Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरिज में की बराबरी
    खेल-सिनेमा

    एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरिज में की बराबरी

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IND VS AUS 2nd Test : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) के डे-नाइट दूसरे टेस्ट मैच को टीम इंडिया बुरी तरह हार गई. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन आज 8 दिसंबर को 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की. पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच को 295 रनों से गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस जीत के साथ ही श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है. गनिमत रही कि नीतीश कुमार रेड्डी की बल्लेबाजी की बदौलत भारत पारी से हारते-हारते बची. हरफनमौला नीतीश ने सर्वाधिक 42 रन बनाए.

    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन के पहले सत्र में ही जीत के लिए मिले 19 रनों के लक्ष्य को 3.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 157 रन की बढ़त लेने के बाद भारत की दूसरी पारी को महज 175 रनों पर ही समेट दिया.

    जल्दी पवेलियन लौटे पंत

    इससे पहले भारत ने दिन की शुरुआत अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 128 रन से आगे की थी.  मिचेल स्टार्क ने शुरुआती ओवर में भी स्कोर बोर्ड पर बिना कोई रन जोड़े ऋषभ पंत (28) को आउट कर मैच में भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

    नीतीश रेड्डी ने बचाई पारी से हार

    ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को चलता करने की औपचारिकताएं भी पूरी की. हरफनमौला नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 42 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम पारी की हार से बच गई. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने पांच विकेट झटके, जबिक मिचेल स्टार्क ने दो और स्कॉट बोलैंड ने तीन विकेट चटकाये.

    भारत ने जीता था टॉस

    ऑस्ट्रेलिया के लिए ये जीत इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि इस टेस्ट में वो बहुत दबाव में थी. मैच की बात करें तो टॉस जीतने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले गेंदबाजी करने के लिए कहा और मिशेल स्टार्क ने पहली गेंद पर ही जायसवाल को आउट करके उन्हें शानदार शुरुआत दिलाई और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

    ट्रैविस हेड की तूफानी पारी

    स्टार्क ने पहली पारी में 6 विकेट लिये और भारत को 180 रनों पर ऑल आउट कर दिया. ट्रैविस हेड ने शनिवार को 140 रनों की तूफानी पारी खेली. हेड की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 157 रनों की बढ़त हासिल की. ​​फिर शाम के समय गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट खोकर मैच लगभग अपने नाम कर लिया, क्योंकि एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. बाकी औपचारिकताएं आज पूरी हो गईं.

    Also Read: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को पितृ शोक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख

    Adelaide Test australia Australia's spectacular victory by 10 wickets BGT Border-Gavaskar Trophy India vs Australia Team India's defeat इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे एडिलेड टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से शानदार जीत टीम इंडिया की हार बीजीटी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को पितृ शोक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख
    Next Article कंटेनर में भरकर बंगाल ले जाए जा रहे थे जानवर, पांच गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.