Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में आलू की बढ़ती कीमतों पर बीजेपी सांसद का केंद्र से हस्तक्षेप का आग्रह
    झारखंड

    झारखंड में आलू की बढ़ती कीमतों पर बीजेपी सांसद का केंद्र से हस्तक्षेप का आग्रह

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में आलू की बढ़ती कीमतों को लेकर हजारीबाग के बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा में मुद्दा उठाया और मोदी सरकार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच आलू व्यापार विवाद में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा आलू व्यापार पर लगाए गए प्रतिबंध से झारखंड के गरीब लोगों पर गंभीर असर पड़ रहा है.
    बंगाल और झारखंड के बीच आलू व्यापार विवाद
    मनीष जायसवाल ने लोकसभा में बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य में आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयास में पड़ोसी राज्यों को आलू बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इससे झारखंड में आलू की किल्लत बढ़ गई है और कीमतें 35-40 रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारी इस कदम के खिलाफ हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर झारखंड के गरीब लोगों पर पड़ेगा.
    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ‘ममता बनर्जी’ ने राज्य विधानसभा में आलू की किल्लत और कीमतों की बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि फिलहाल आलू का अंतरराज्यीय व्यापार पर रोक जारी रहेगी. सोमवार को बंगाल के कृषि विपणन मंत्री ‘बेचाराम मन्ना’ ने आलू व्यवसायियों और कोल्ड स्टोर के मालिकों के संगठनों के साथ बैठक की, लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला.
    मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच बढ़ते आलू व्यापार विवाद में हस्तक्षेप करें और झारखंड में आलू की आपूर्ति में आ रही समस्या को सुलझाने के लिए कदम उठाए. सांसद ने यह भी कहा कि इस स्थिति से झारखंड के आम लोगों को राहत मिलनी चाहिए और आलू की कीमतों में स्थिरता लाई जानी चाहिए.

    अंतरराज्यीय आलू जायसवाल पश्चिम बंगाल प्रतिबंध से झारखंड मनीष जायसवाल ममता बनर्जी मुद्दा उठाया रांची राज्यों को आलू विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिश्वत लेते हुए रंगे हाथ राजस्व कर्मी गिरफ्तार, दाखिल-खारीज के नाम पर मांगी थी बड़ी रकम
    Next Article 750 फाइलें और कंप्यूटर लेकर भागने वाली पूर्व DCLR पर गिरी गाज, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.