रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के 6 प्रमुख विश्वविद्यालयों में वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति की है। इन विश्वविद्यालयों में रांची विश्वविद्यालय, कोल्हान विश्वविद्यालय, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, विनोवा भावे विश्वविद्यालय, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय शामिल हैं
राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सलाहकारों की नियुक्ति तीन साल के कार्यकाल के लिए की गई है, जो 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक वैध रहेगा। सभी सलाहकारों से अपेक्षाएँ हैं कि वे 15 दिसंबर 2024 तक अपना कार्यभार संभाल लें, अन्यथा उनकी नियुक्ति रद्द की जा सकती है
नियुक्त किए गए वित्तीय सलाहकारों के नाम और विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं.
रांची विश्वविद्यालय – अजय कुमार
कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) – कांत किशोर मिश्रा
विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (धनबाद) – शशि भूषण सिन्हा
विनोवा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग) – अखिलेश शर्मा
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका) – ब्रज नंदन ठाकुर
नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) – विनय कुमार वर्मा
राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की वित्तीय प्रबंधन में सुधार और योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए इन सलाहकारों की नियुक्ति की है, जो आने वाले समय में विश्वविद्यालयों की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची यूनिवर्सिटी समेत 6 विश्वविद्यालयों में वित्तीय सलाहकारों की नियुक्ति की

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleजमीन कारोबारी को घर मे घुसकर मारी गोली, इलाके में दहशत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

