रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों को लेकर कांग्रेस ने आत्मविश्वास जताया है. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मतगणना के बीच कहा कि पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य में मजबूत प्रदर्शन किया है, जिसकी झलक रुझानों में दिख रही है. गुलाम अहमद मीर ने कहा, “यहां पर 20 चरणों में मतगणना होनी है. कुछ जगह हम छोटे मार्जिन से पीछे हैं और कुछ जगह आगे. अभी 2 से 3 बजे तक का इंतजार करना चाहिए क्योंकि मतगणना जारी है.” उन्होंने गठबंधन सरकार के कामकाज पर भरोसा जताते हुए कहा कि JMM-कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए बेहतर कार्य किए हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव प्रचार के दौरान भी दिखाई दिया और अब मतगणना में भी नजर आ रहा है. गुलाम अहमद मीर ने जानकारी दी कि “रांची की चार सीटों में से तीन पर हमारी बढ़त है, और छह अन्य सीटों पर भी हमारी स्थिति मजबूत है.” उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और यह चुनावी परिणाम में परिलक्षित होगा.
रांची की चार सीटों में से तीन पर हमारी बढ़त है: गुलाम अहमद मीर

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

