Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झाड़ियों से मिला पूर्व उपप्रमुख का कंकाल, 39 दिनों से थे लापता
    झारखंड

    झाड़ियों से मिला पूर्व उपप्रमुख का कंकाल, 39 दिनों से थे लापता

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2024Updated:November 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत बघमरी पिकेट के पास झाड़ियों में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने कंकाल को 39 दिनों से लापता पूर्व उपप्रमुख गौरी शंकर उरांव का बताया है. बरामदगी स्थल से पुलिस को मोबाइल, बाइक, पर्स सहित अन्य सामान भी मिला है. पुलिस ने बताया कि कंकाल की पहचान पुख्ता करने के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी.

    पत्नी ने दी थी गुमशुदगी की जानकारी

    गौरी शंकर उरांव की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि 14 अक्टूबर को वह रांची निजी काम से गए थे. 15 अक्टूबर को रात 8:30 बजे वह बालूमाथ के झाबर गांव के एक परिचित राजकुमार उरांव के साथ मैक्लुस्कीगंज के एक होटल में खाना खा रहे थे. इसी दौरान उन्हें एक फोन आया, जिसके बाद वह खाना छोड़कर बाहर निकले और बिना कुछ बताए मोटरसाइकिल लेकर बालूमाथ की ओर निकल गए. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी ने उन्हें फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

    पुलिस को मिली आखिरी लोकेशन

    गौरी शंकर उरांव की आखिरी लोकेशन बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया में मिली थी. इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उनकी पत्नी ने बालूमाथ थाना में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने चंदवा, बरियातू, खलारी सहित कई स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया.

    जांच जारी, सभी पहलुओं पर हो रही पड़ताल

    बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कंकाल मिलने के बाद से सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या का मामला है या कोई अन्य कारण.

     

     

    अमरेंद्र कुमार कंकाल गुमशुदगी गौरी शंकर उरांव बालूमाथ मोबाइल रांची लापता शिकायत दर्ज होटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड भाजपा के दीपक प्रकाश को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
    Next Article बिहार का अपराधी रातू में लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार, घटना से पूर्व पुलिस ने तिलता से पकड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड सहकारी बैंक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

    September 18, 2026

    डेंजर ज़ोन में भारत के 90 प्रतिशत उपग्रह : कैसे अपनी सैटेलाइट्स को सुरक्षित बचा रहा है इसरो?

    September 18, 2026

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.