Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा चुनाव: प्रत्याशियों के किस्मत पर है कड़ा पहरा, 23 को खुलेगा पिटारा
    झारखंड

    विधानसभा चुनाव: प्रत्याशियों के किस्मत पर है कड़ा पहरा, 23 को खुलेगा पिटारा

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2024Updated:November 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: मतदान समाप्ति के उपरांत अब सभी की नजर मतगणना पर टिकी हुई है. जामताड़ा और नाला विधानसभा के लिए जामताड़ा के कटंकी स्थिति पॉलिटेक्निक भवन को मतगणना केंद्र बनाया गया है. इसी पॉलिटेक्निक भवन में स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है, जहां पर मतदान के बाद जिले भर के ईवीएम को रखा गया है. चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी प्रत्याशियों के किस्मत पर अर्ध सैनिक बलों का कड़ा पहरा है. पूरे परिसर में जगह-जगह पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. छत से लेकर चाहर दिवारी के चारों ओर सुरक्षा बल के जवान निगरानी कर रहे हैं, वहीं मतगणना केंद्र के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा बाहर से निगरानी रखी जा रही है. मुख्य द्वार के समक्ष सभी पार्टी के अलग-अलग टेंट बने हुए हैं जहां पर 24 घंटे संबंधित पार्टी के कार्यकर्ता निगरानी में लगे हुए हैं. दुमका रोड मुख्य मार्ग पर रिफ्रैक्ट्री से पॉलिटेक्निक कॉलेज करीब 1 किलोमीटर का रास्ता है. इस रास्ते पर जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं. सड़क के दोनों और वाहन खड़ी करने के लिए जगह निर्धारित किया गया है. शनिवार को मतगणना के दिन यहां पर हजारों की संख्या में भीड़ होने वाली है. उपयुक्त कुमुद सहाय, पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार लगातार मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.

    मतगणना केंद्र में जामताड़ा विधानसभा के मतों की गिनती के लिए 20 टेबल लगाए गए हैं, जबकि नाला विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं. मतगणना को लेकर शनिवार का दिन काफी रोमांच भरा रहेगा. उतार-चढ़ाव के बीच कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक होगा. प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, प्रत्याशी, कार्यकर्ता सभी अपने-अपने स्तर से मतगणना की तैयारी में लगे हुए हैं.

     

    अनंत कुमार अर्ध सैनिक बल ईवीएम एहतेशाम वकारिब कार्यकर्ता कुमुद सहाय जामताड़ा जामताड़ा विधानसभा दुमका रोड नाला विधानसभा पॉलिटेक्निक भवन प्रत्याशी प्रशासन बैरियर मतगणना मतगणना केंद्र मतगणना टेबल. राजनीतिक दल सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था स्ट्रांग रूम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझामुमो के प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार, 23 नवंबर तक ख्वाबों की दुनिया में रहे झामुमो: प्रतुल शाह देव
    Next Article चुनाव मतगणना के दिन ट्रैफिक रूट में बदलाव, इन वाहनों पर लगी रोक

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.