Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा की दोनों विधानसभा सीटों पर आदिवासी फैक्टर बना मुख्य मुद्दा
    झारखंड

    जामताड़ा की दोनों विधानसभा सीटों पर आदिवासी फैक्टर बना मुख्य मुद्दा

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2024Updated:November 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिले के दोनों विधानसभा सीट नाला और जामताड़ा बदलते राजनीतिक परिदृश्य में आज पूरी तरह आदिवासी फैक्टर वाली सीट बनकर रह गई है. जामताड़ा विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के बीच आमने-सामने की जंग है. एक तरफ भाजपा के हिंदू मतदाता तो दूसरी तरफ कांग्रेस के अल्पसंख्यक मतदाता, दोनों ही अपने-अपने वोट बैंक को लेकर इतरा रहे हैं. इस बीच जीत हार के लिए जो सबसे जरूरी फैक्टर बना है, वह है आदिवासी मतदाता. एक तरफ कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी आदिवासी गांव में पिछले 10 वर्षों से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं तो दूसरी तरफ भाजपा से सोरेन परिवार की ही बड़ी बहू सीता सोरेन को टिकट दिए जाने से इरफान अंसारी की मुश्किल काफी बढ़ी हुई दिखाई दे रही है.

    वैसे इरफान की मानें तो आदिवासी वोट पर उनका एकाधिकार है, इसे कोई भी डिस्टर्ब नहीं कर सकता, जबकि भाजपा प्रत्याशी की मानें तो इस बार भारी संख्या में आदिवासी मतदाताओं का रुझान सीता सोरेन की तरफ है. नाला विधानसभा में भी स्थिति कमोबेश कुछ इसी तरह का है. यहां भी रवींद्रनाथ महतो और माधव चंद्र महतो के बीच कांटे की टक्कर है. पूर्व में सत्यानंद झा बाटुल के खड़ा होने से महतो वोटर रविंद्र नाथ महतो के पक्ष में काफी सशक्त रूप से स्थापित थे, पर इस बार माधव चंद्र महतो के खड़ा होने से इस बड़े वोट बैंक में भी काफी बदलाव होने की संभावना है. चुकी माधव चंद्र महतो का राजनीतिक छवि अभी बिल्कुल स्वच्छ है, उनके शिक्षक होने के नाते लोगों के बीच एक अलग पहचान है, वहीं रवींद्रनाथ महतो ने क्षेत्र में जो विकास कार्य किए हैं और एक लंबे राजनीतिक अनुभव का जो दबदबा है उससे मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है.

    दूसरी तरफ आदिवासी मतदाताओं, खासकर पढ़े लिखे युवा वर्ग का सोच है कि यह आखरी मौका है जब किसी आदिवासी महिला को भाजपा ने जामताड़ा में मौका दिया है, इसलिए वह इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं. उनका मानना है कि अगर सीता सोरेन इस बार नहीं जीतती है तो फिर यह सीट आदिवासी के हाथ से हमेशा के लिए निकल जाएगा. इस तरह के सोच और चर्चा भी आदिवासी मताधिकार को बहुत ही प्रभावित करते दिखाई दे रहे हैं. मतदान शुरू होने में अब 24 घंटे से भी बहुत कम समय बाकी रह गया है. कल सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा. दिलचस्प होगा 23 नवंबर जब मत पेटियां खुलेंगी, ईवीएम मशीन से गिनतियां आरंभ होगी और धड़कने बढ़ती-घटती रहेगी.

    अल्पसंख्यक मतदाता आदिवासी मतदाता आदिवासी महिला प्रतिनिधित्व आदिवासी वोट बैंक इरफान अंसारी ईवीएम कांग्रेस चुनाव परिणाम जामताड़ा जामताड़ा विधानसभा नाला विधानसभा भाजपा मतदान महतो वोट बैंक माधव चंद्र महतो युवा वर्ग रवींद्रनाथ महतो राजनीतिक छवि राजनीतिक परिदृश्य रोचक मुकाबला. विकास कार्य वोट बैंक राजनीति सत्यानंद झा बाटुल सीता सोरेन सोरेन परिवार हिंदू मतदाता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजद नेता राजेश यादव का निधन, लालू यादव के थे बेहद करीबी
    Next Article ‘रांची को कराची बनाना चाहते हैं हेमंत’, जेएमएम पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.