Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»भाजपा की नजर राज्य के खनिज संपदा पर है, गरीब किसानों के लिए आज तक कुछ नहीं किया: हेमंत सोरेन
    जामताड़ा

    भाजपा की नजर राज्य के खनिज संपदा पर है, गरीब किसानों के लिए आज तक कुछ नहीं किया: हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: रविवार को जामताड़ा विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जामताड़ा पहुंचे. भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इन लोगों ने एक भी काम आदिवासियों, किसानों, गरीबों के लिए नहीं किया है. राज्य की आधी आबादी के कल्याण के लिए उन्होंने क्या किया, कुछ नहीं. ये लोग देने वाले लोग नहीं लेने वाले लोग हैं. इनका कार्य लोगों को एक दूसरे से लड़ाने का है. हमलोग जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करते हैं. सभी वर्ग को महागठबंधन सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है. यह बातें मुख्यमंत्री रविवार को जामताड़ा में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही. हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश भर से विपक्ष का लोग झारखंड में डेरा डाले हुए हैं.

    इनलोगों को हमलोगों ने पांच साल सत्ता से बाहर रखा है. ये लोग सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं. लेकिन हमें इन्हें सत्ता से दूर रखना है. ये लोग हमारे खनिज,जल,जंगल और जमीन पर इनकी नजर है. इसलिए हमें इन्हें मिलकर झारखण्ड से खदेड़ना है. इन लोगों ने मुझे जेल भेज कर सरकार गिराने का प्रयास किया, लेकिन महागठबंधन सरकार इनके आगे पहाड़ बनकर खड़ा है, जिसे डिगा पाना इनके बूते की बात नहीं. देश के संविधान को बचाने के लिए हमारी एकजुटता जरूरी है.

    मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा आने वाले दिनों में आपके घर में जाकर पदाधिकारी आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे. हम ऐसी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रहें हैं. राज्य अलग हुए 24 वर्ष हो गए, इस झारखंड को देश का सबसे अमीर राज्य होना चाहिए था,यहां से पलायन रुकना चाहिए था. लेकिन उनकी गलत नीतियों की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई. इसलिए इस चुनाव में आप महागठबंधन की सरकार को मजबूत करने का कार्य करें.

    मुख्यमंत्री ने कहा हम लोगों ने पांच वर्ष तक आपके बीच में सेवा की है जो चुनौती हमने देखी है, वह राज्य अलग होने के बाद किसी सरकार को ऐसी चुनौती नहीं मिली थी. लेकिन आपकी गठबंधन सरकार ने आप सभी को सुरक्षित लाने में सफल हुई थी. उन्होंने आगे कहा कि जिस सरकार के ऊपर गरीब गुरबा का आशीर्वाद हो उसे कोई कुछ नहीं कर सकता. गठबंधन की सरकार राज्य के गरीबों के हाथों को मजबूत कर रही है. भाजपा नहीं चाहता कि गरीब- गुरबा मजबूत हो, इसलिए इन्होंने चुनाव को भी समय से पहले कराने का काम किया है. हेमन्त सोरेन ने कहा हम लोगों ने झारखंड के लोगों को मजबूत करने के लिए बकाया बिजली बिल माफ किया, किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया है, माता एवं बहनों को सम्मान स्वरूप सम्मान राशि प्रदान की गई. अब माता बहनों की सम्मान राशि दिसंबर से 2500 रुपया होने जा रहा है.

    आदिवासियों आपके घर आयोजित चुनावी आशीर्वाद एकजुटता चुनाव छटपटा झारखण्ड नीतियों पदाधिकारी पांच वर्ष प्रयास किया भाजपा मजबूत मुख्यमंत्री सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनवार में बाबूलाल के खिलाफ ताल ठोंकने वाले निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय भाजपा में शामिल, अमित शाह ने दिलाई सदस्यता
    Next Article कल्पना  ने निसात आलम के समर्थन में की जनसभा

    Related Posts

    झारखंड

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026
    Latest Posts

    योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब

    June 19, 2026

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.