Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सपा प्रत्याशी अकिल अख्तर ने चलाया डोर टू डोर जन संपर्क अभियान, विकास के किए वादे
    झारखंड

    सपा प्रत्याशी अकिल अख्तर ने चलाया डोर टू डोर जन संपर्क अभियान, विकास के किए वादे

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अकिल अख्तर ‘सायकिल छाप’ ने आज शहर में डोर टू डोर जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने पैदल यात्रा करते हुए हाटपड़ा, चौक, बिरसा चौक, ग्वालपाड़ा, मदपाड़ा, तातीपाड़ा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी 20 नवंबर को सायकिल छाप चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से सपा को विजयी बनाएं. अकिल अख्तर ने अपने चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पाकुड़ क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, 24 घंटे बिजली, कृषि सुधार, और दिल्ली से पाकुड़ तक ठहराव रेल सुविधा को बेहतर बनाना है.

    उन्होंने यह भी वादा किया कि वह शहरी जलापूर्ति योजना के तहत हर घर को नल का पानी पहुंचाने का सपना पूरा करेंगे, और गंगा नदी के पानी का उपयोग इस योजना के तहत किया जाएगा.  इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं के लिए खास योजनाएं बनाई जाएंगी, जिनमें विशेषकर तीन महीने के भीतर गृहणियों के बैंक खातों में राशि भेजने की योजना शामिल होगी. अकिल अख्तर के साथ इस जन संपर्क अभियान में सपा नेता सीमा सोनी भगत, पूर्व वार्ड पार्षद सोना दास, श्रुति दास, लक्ष्मी दास, बबलू भगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं. अकिल अख्तर ने जनता से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में सपा को भारी समर्थन दें ताकि पाकुड़ क्षेत्र का विकास और समृद्धि हो सके.

    20 नवंबर चुनाव 24 घंटे बिजली कृषि सुधार गंगा नदी पानी गृहणियों के बैंक खाते ग्वालपाड़ा चुनावी वादे चौक डोर टू डोर जन संपर्क अभियान तातीपाड़ा दिल्ली से पाकुड़ रेल सुविधा नल का पानी पाकुड़ विकास पाकुड़ विधानसभा पैदल यात्रा बबलू भगत बिरसा चौक मतदाता समर्थन मदपाड़ा महिलाओं के लिए योजनाएं रोजगार लक्ष्मी दास शहरी जलापूर्ति योजना शिक्षा श्रुति दास सपा प्रत्याशी अकिल अख्तर सपा महिला कार्यकर्ता सपा समर्थन. सायकिल छाप सायकिल छाप चिन्ह सीमा सोनी भगत सोना दास स्वास्थ्य हाटपड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में सुनीता विलियम्स की जान खतरे में, 50 से ज्यादा दरारें पाई गईं
    Next Article ‘पहले मतदान फिर रक्तदान’, डीसी मनीष कुमार ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.