Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सारठ में BJP पर हेमंत सोरेन का बड़ा हमला, जनता से बोले-सावधान रहें लोकतंत्र के चोरों से
    झारखंड

    सारठ में BJP पर हेमंत सोरेन का बड़ा हमला, जनता से बोले-सावधान रहें लोकतंत्र के चोरों से

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सारठ: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सारठ में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एनडीए के नेताओं पर तीखा हमला किया. सोरेन ने कहा कि बीजेपी के नेता चुनावी लाभ के लिए राज्य में “चिड़ीमार” लोग भेज रहे हैं और उन्हें लोकतंत्र के “चोरों” से सावधान रहने की चेतावनी दी. मुख्यमंत्री ने कहा, “इनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है. ये लोकतंत्र के चोर हैं, जो हमारी सरकार को गिराने की साजिशें कर रहे हैं. इन नेताओं ने देशभर से अपने समर्थकों को यहां भेज रखा है.  ये लोग पांच साल से हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम हर बार इनसे बच निकलते हैं.” सोरेन ने आरोप लगाया कि बीजेपी और एनडीए के नेता राज्य में अपनी सत्ता खोने के बाद बुरी तरह से हताश हो गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में चुनाव समय से पहले कराए गए हैं, क्योंकि सरकार के कार्यकाल में उनके विकास कार्यों ने बीजेपी को परेशान कर दिया था. “इनके पास ताकत है, इसलिए चुनाव समय से पहले कराए जा रहे हैं. ये लोग लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं,” हेमंत सोरेन ने कहा.

    सीएम ने आगे कहा, “बीजेपी के नेता बड़े पैमाने पर राज्य में डेरा डाले हुए हैं. गृहमंत्री से लेकर असम के मुख्यमंत्री तक यहां आकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। ये लोग अब तक हमारे खिलाफ हर साजिश में कामयाब नहीं हो पाए हैं, इसलिए जांच एजेंसियों को हमारे खिलाफ लगा दिया.” सोरेन ने आरोप लगाया कि एनडीए की 15 साल की सरकार में कभी भी समय से पहले चुनाव नहीं कराए गए, लेकिन उनकी सरकार को गिराने के लिए यह सब किया गया.

    मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछली बार चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर किया था और अब यह सरकार राज्य के विकास की दिशा में काम कर रही है. सारठ विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को हराने के लिए हेमंत सोरेन ने लोगों से गठबंधन प्रत्याशी उदय सिंह को जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं के लिए “मंईयां सम्मान योजना” के तहत मिलने वाली राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह किया जाएगा.

     

    असम के मुख्यमंत्री उदय सिंह एनडीए गृहमंत्री चुनावी सभा जांच एजेंसियां झारखंड झारखंड राजनीति बीजेपी मईया सम्मान योजना महिला सशक्तिकरण राजनीतिक आरोप राज्य विकास लोकतंत्र के चोर विधानसभा चुनाव सत्ता संघर्ष समय से पहले चुनाव सरकार गिराने की साजिश सारठ हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में CRPF सिपाही भर्ती 18 से, भूलकर भी ना करें ये गलती
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, डॉक्टरों को दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में सूचित करने की अनिवार्यता पर याचिका खारिज

    Related Posts

    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    प्रार्थना सभा से लोगों को हिरासत में लेने के विरोध में उतरा मसीही परिषद, कार्रवाई की मांग…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.