Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड की खनिज संपदा से अपनी तिजोरी भर रही है केंद्र सरकार, नहीं मिल रहा झारखंड को उसका अपना हिस्सा: कल्पना सोरेन
    झारखंड

    झारखंड की खनिज संपदा से अपनी तिजोरी भर रही है केंद्र सरकार, नहीं मिल रहा झारखंड को उसका अपना हिस्सा: कल्पना सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में प्रचार करने और वोट मांगने के लिए गांडेय विधायक सह झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के रानीडीह खेल मैदान पहुंची. गठबंधन के कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी इरफान अंसारी ने उनका भव्य स्वागत किया. कल्पना सोरेन ने सभा में पहुंचे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का अभिनंद किया.

    सभा को संबोधित करते हुवे कल्पना सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक इरफान अंसारी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की. इसके साथ ही कल्पना सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उनके पति हेमंत सोरेन को साजिश के तहत बीजेपी वालो नें जेल भेजने का काम किया. इस माटी के लाल ने जेल से निकलने के बाद झारखंड के मां बहनों के लिए महिला सम्मान योजना देने का काम किया.

    उन्होंने कहा महागठबंधन झारखंड के दलित, आदिवासी, पिछड़े गरीबों की सरकार है. महागठबंधन सरकार ने 27% पिछड़ों का आरक्षण और सरना धर्म कोड विधानसभा में पारित करने का काम किया. हमारे खनिज संपदा से अपनी तिजोरी भरने वाली केंद्र सरकार अगर हमारा हिस्सा दे-दे तो हम यहां के गरीब जनता का काफी उत्थान कर सकते हैं, पर केंद्र में बैठी सरकार गरीब विरोधी सरकार है. इस केन्द्र की सरकार को झारखंड के गरीब जनता के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, यही वजह है कि यह हमारा हिस्सा भी हमें नहीं दे रही है. इस मौके पर पूरे विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला और पुरुष, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित हुए.

    इरफान अंसारी उत्थान कांग्रेस प्रत्याशी कार्यकर्ता गरीब झारखंड बीजेपी विधानसभा विधायक समर्थक सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी
    Next Article 17 स्थानों पर छापेमारी के बाद दो भारतीय नागरिक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.