Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 5:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»मोदी ने देवघर में एनडीए सरकार बनाने का किया दावा
    गोड्डा

    मोदी ने देवघर में एनडीए सरकार बनाने का किया दावा

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देवघर के रांगा सिरसा मैदान (पथरड्डा थाना) में देवघर, दुमका और जामताड़ा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें आशीर्वाद देने आईं हैं कि सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. मोदी ने यह भी कहा कि देवघर आने का सौभाग्य पहले भी मिला है, लेकिन सारठ पहली बार आए हैं और चुनाव के नतीजे यहां दिखाएंगे.

    प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में एनडीए सरकार की गारंटी देते हुए कहा, “हर तरफ एक ही गूंज है- रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में एनडीए की सरकार. हमारा संताल परगना नया इतिहास रचने को तैयार है और झामुमो-कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना है.” उन्होंने प्रदेश में घुसपैठ की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा, “अगर झारखंड की पहचान खत्म हो गई तो क्या होगा? संताल परगना में आदिवासियों की संख्या आधी रह गई है, जल, जंगल और जमीन को बचाना जरूरी है.”

    प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की सरकार बाहरी लोगों को नागरिकता देने के लिए साजिश कर रही है और राज्य के स्थानीय निवासियों की स्थिति खराब हो गई है. “झारखंड में स्थानीय निवासियों को पानी तक मिलना मुश्किल हो गया है,” मोदी ने कहा. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कभी भी रोटी, माटी और बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करेगी.

    मोदी ने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने बहन सीता सोरेन के खिलाफ कई तरह की बातें कही हैं और आदिवासी महिलाओं का सम्मान नहीं किया है. वहीं भाजपा ने एक आदिवासी बेटी, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने एसटी, एससी और ओबीसी आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की है और अब वह प्रदेश की जनजातीय एकजुटता को तोड़ने की साजिश रच रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में उपस्थित लोगों से अपील की, “आपको जागरूक करने और आपके लिए लड़ने मैदान में आया हूं. एकजुट होकर हम झारखंड की पहचान को बचा सकते हैं. याद रखिए, एक है तो सब सुरक्षित है.”

    इस सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी, रणधीर सिंह, गंगा नारायण सिंह, नारायण दास, राज पलिवार और सीता सोरेन समेत अन्य भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद थे. दास, राज पलिवार, सीता सोरेन समेत अन्य प्रत्याशी मौजूद थे.

    आदिवासी एनडीए सरकार एसटी एससी ओबीसी आरक्षण कांग्रेस गंगा नारायण सिंह घुसपैठ चुनाव प्रचार जनसभा जल-जंगल-जमीन जामताड़ा झामुमो झारखंड दुमका देवघर द्रौपदी मुर्मू नारायण दास पथरड्डा थाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहन सीता सोरेन बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह रांगा सिरसा मैदान राज पलिवार रोटी बेटी माटी संताल परगना सीता सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेड क्रॉस सोसाइटी बूथ पर रांची डीसी वरुण रंजन ने किया मतदान, कहा – लोकतंत्र को सशक्त बनाने में करें मतदान
    Next Article महुआ व अजयनाथ के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, भाजपा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने की कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026
    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.