Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चुनाव आयोग हमें सड़क पर उतरने के लिए विवश न करे, कल्पना का हेलीकॉप्टर रोके जाने पर गरजा JMM
    झारखंड

    चुनाव आयोग हमें सड़क पर उतरने के लिए विवश न करे, कल्पना का हेलीकॉप्टर रोके जाने पर गरजा JMM

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. सुप्रियो ने कहा कि चुनाव आयोग और भारत सरकार की अन्य संस्थाएं जेएमएम के प्रचार अभियान को रोकने की कोशिश कर रही हैं और यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है. सुप्रियो ने बताया कि मंगलवार को उनके प्रचार के दौरान कल्पना सोरेन का हेलीकॉप्टर रोका गया था, और आज भी उनके दो हेलीकॉप्टरों के बीच एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर उतार दिया गया. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन लगातार अनुरोध करते रहे कि उन्हें उड़ान भरने की अनुमति दी जाए, लेकिन उन्हें एक घंटे की देरी हो गई, जिसे उन्होंने चुनाव आयोग की कार्रवाई के रूप में देखा.

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग के चीफ, राजीव कुमार, पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “राजीव कुमार कहते रहते हैं कि सभी दलों को समान अवसर मिलना चाहिए। क्या यह समान अवसर है? या तो आप समान अवसर देने की बात न कहें, या हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करवा दें ताकि वह बोल न सकें. ”

    भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि यह सब कुछ केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि “कृपया हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर न करें.” उन्होंने आगे कहा, “आप देख रहे हैं कि किस तरह से राज्य में धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है.  ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) बांग्लादेशी घुसपैठ के नाम पर हमारे यहां छापेमारी कर रही है ताकि यह मुद्दा सुर्खियों में बना रहे.”

     

    ईडी कल्पना सोरेन केंद्र सरकार केंद्र सरकार के इशारे चुनाव आयोग चुनाव आयोग की कार्रवाई चुनावी माहौल छापेमारी जेएमएम झारखंड चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा धारणा बनाने प्रचार अभियान प्रवर्तन निदेशालय प्रेस वार्ता बांग्लादेशी घुसपैठ बीजेपी भारतीय जनता पार्टी रांची राजीव कुमार लोकतांत्रिक प्रक्रिया विपक्षी दल सड़कों पर उतरने समान अवसर सुप्रियो भट्टाचार्य हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में चुनावी चेकिंग अभियान के दौरान 2.32 लाख रुपये बरामद
    Next Article झामुमो ने निशात आलम के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.