Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 4:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गैस सिलेंडर पर वोट डालकर मोदी जी को जिताएं, अमित शाह की अपील
    झारखंड

    गैस सिलेंडर पर वोट डालकर मोदी जी को जिताएं, अमित शाह की अपील

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार में झारखंड की जनता से भाजपा सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का उनका वादा है. साथ ही, उन्होंने झारखंड में घुसपैठियों के बढ़ते प्रभाव को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि घुसपैठिए राज्य के युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं और वे “रोटी-बेटी-माटी के लिए खतरा” बन गए हैं.

    अमित शाह ने आरोप लगाया कि झारखंड की वर्तमान सरकार, जो झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन का हिस्सा है, वोट बैंक की राजनीति के तहत घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है. उन्होंने कहा, “अगर घुसपैठ को रोकना है, तो यहां भाजपा की सरकार बनाइए. भाजपा की सरकार बनने के बाद हम एक ऐसा झारखंड बनाएंगे, जहां घुसपैठियों का नामो-निशान नहीं होगा.”

    खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को बेजोड़ विकास का वादा

    अमित शाह ने झारखंड की खनिज संपदा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की धरती खनिजों से भरपूर है, लेकिन फिर भी यहां के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं. उन्होंने राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सवाल उठाए और कहा कि झारखंड की कांग्रेस-झामुमो-राजद सरकार राज्य के खनिज संसाधनों का सही उपयोग नहीं कर रही है. शाह ने राज्य के विकास के लिए भाजपा सरकार की जरूरत को जोर देते हुए कहा, “भाजपा की सरकार बनने पर हम यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर देंगे, जिससे उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.”

    सिलेंडर छाप पर वोट दीजिए, गोपाल कृष्ण पातर को जिताइए

    अमित शाह ने भाजपा के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर के लिए समर्थन मांगा और कहा, “आप सिलेंडर छाप पर वोट दीजिए, गोपाल कृष्ण पातर को जिताइए. हम झारखंड के युवाओं को यहीं रोजगार देंगे।” उन्होंने दावा किया कि हेमंत सोरेन की सरकार वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को झारखंड में बसा रही है. शाह ने राज्य की बेटियों से जुड़े मुद्दे पर भी चिंता जताई और कहा कि “घुसपैठिए यहां की बेटियों से दूसरी, तीसरी और चौथी शादी कर रहे हैं,” जिससे राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी कम हो रही है.

    राजा पीटर को जीताने की अपील

    अमित शाह ने झारखंड की तमाड़ (एसटी) विधानसभा सीट के लिए जदयू उम्मीदवार गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर के समर्थन में भी बयान दिया. शाह ने कहा, “राजा पीटर ने तमाड़ में उपचुनाव में शिबू सोरेन को हराया था, अब हमें उन्हें विधानसभा भेजने का अवसर देना है.” शाह ने झारखंड की जनता से भाजपा को वोट देकर घुसपैठियों को रोकने और राज्य का विकास सुनिश्चित करने की अपील की.

    अमित शाह आदिवासी समुदाय उपचुनाव कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री खनिज संपदा गोपाल कृष्ण पातर घुसपैठ घुसपैठियों का संरक्षण चुनाव प्रचार झामुमो झारखंड युवाओं झारखंड विधानसभा चुनाव तमाड़ विधानसभा बेरोजगारी भाजपा सरकार रांची राजद राजा पीटर राज्य का विकास वोट बैंक शिबू सोरेन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदान कर उंगली पर स्याही दिखाएं, और इस अस्पताल पर पाएं मुफ्त आंख जांच
    Next Article BJP ने मेरे चुनावी प्रचार को रोका, मुझे सभा नहीं करने दिया जा रहा: कल्पना सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025
    जमशेदपुर

    पटमदा में फूड पॉइजनिंग से पांच छात्राएं बीमार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती…

    July 28, 2025
    बिहार

    दूसरा लालू प्रसाद यादव समझकर पार्टी से निकाला गया : तेज प्रताप यादव

    July 28, 2025
    Latest Posts

    बोलेरो की टक्कर से एक कांवरिया की मौ’त, दूसरे की हालत नाजुक

    July 28, 2025

    मंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धराया, पहले भी कई नेताओं को धमका चुका है फोन पर

    July 28, 2025

    BMW से टक्कर में घायल युवक की मौत, 5 साल की बच्ची की मौके पर ही हुई थी मौ’त…

    July 28, 2025

    बेल पर बाहर आया कुख्यात अपराधी राहुल यादव की पुलिस से मुठभेड़, गो’ली लगने से जख्मी

    July 28, 2025

    पटमदा में फूड पॉइजनिंग से पांच छात्राएं बीमार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती…

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.