Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में पीएम मोदी के रोड शो से पहले सांसद संजय सेठ ने ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक निकाली पदयात्रा
    झारखंड

    रांची में पीएम मोदी के रोड शो से पहले सांसद संजय सेठ ने ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक निकाली पदयात्रा

    Team JoharBy Team JoharNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को रांची में विधानसभा चुनाव से पूर्व एक भव्य रोड शो करेंगे. यह रोड शो रांची के रातू रोड पर आयोजित होगा, जिसे लेकर स्थानीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. रोड शो का आरंभ ओटीसी ग्राउंड से होगा, जो पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट और रातू रोड चौक पर समाप्त होगा। यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे शुरू होगा और प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए रांची और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे.

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने आज ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक पदयात्रा कर रांचीवासियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड के प्रति विशेष स्नेह रहा है और हमें गर्व है कि वे एक बार फिर हमारे बीच आ रहे हैं. इस रोड शो को ऐतिहासिक बनाने में सभी का योगदान महत्वपूर्ण होगा.”

    20,000 बाइक सवार पीएम के स्वागत में रांची आएंगे

    संजय सेठ ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रांची में 20,000 से अधिक बाइक सवार आने की संभावना है. रांची के बाहरी इलाकों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और आईटीआई के पास की गई है.

    कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

    प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रांची के रातू रोड पर पारंपरिक छऊ नृत्य, ढोल-ताशा, शंख घड़ियाल वादन, भजन कीर्तन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. विशेष रूप से, 501 ब्राह्मण शंख घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प को आशीर्वाद देंगे. रांची के विभिन्न स्थानों पर रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की जा रही है और महिलाएं रंगोली बना रही हैं. कई स्थानों पर प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था भी की गई है. प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर रांची की जनता और भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. सेठ ने रांची और रातू रोड के नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस रोड शो और प्रधानमंत्री के अभिनंदन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी भागीदारी निभाएं.

    कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता शामिल हुए

    आज के कार्यक्रम में पंडरा मंडल के अध्यक्ष सुबेश पांडे, सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, सत्यनारायण सिंह, ललित ओझा, संजय जयसवाल, हरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, सुरेश सिंह, ललन सिंह, संजीव चौधरी, अंबिका तिवारी, अंकित वर्मा, बबीता सिंह, रेणुका सिंह, मिथिलेश केसरी, कुमुद झा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

    ओटीसी ग्राउंड ओटीसी मैदान झारखंड दुर्गा मंदिर न्यू मार्केट न्यू मार्केट चौक पदयात्रा पिस्का मोड़ पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मेट्रो गली रांचीवासियों रातू रोड रोड शो रोड शो उत्साह विधानसभा चुनाव संजय सेठ सांसद संजय सेठ स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article डीसी-एसपी ने किया अमड़ापाड़ा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Latest Posts

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.