जामताड़ा : सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर हर तरफ काफी उत्साहपूर्ण माहौल दिखाई दिया. शहर स्थित तालाबों के अलावा शहर से दूर अजय नदी के स्वच्छ घाट पर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी. दोपहर बाद से ही यहां लोगों के आने का सिलसिला आरंभ हो गया था जो सूर्यास्त से पहले तक चला रहा. सैकड़ो की संख्या में वाहन और हजारों की तादाद में लोग अजय नदी के सतसाल घाट पर पहुंचे. बच्चों और युवाओं की आतिशबाजी के बीच पूरे भक्ति पूर्ण माहौल में छठ पर्व मनाया गया. लोगों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया तथा सुखी और खुशहाल जीवन की कामना की. अजय नदी के घाट पर नगर पंचायत की ओर से जहां बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी, वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी सतसाल के सदस्यों ने चाय पानी के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की. इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिखाई दिया, जिसके चलते अजय नदी के घाट पर दूर-दूर तक सिर्फ छठव्रती ही नजर आ रहे थे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी चौकस दिखाई दिए लेकिन जाम की समस्या से लोगों को घंटे तक जूझना पड़ा. शहर के ग्वालापाडा स्थित घोष पोखर में जलीय सूर्य मंदिर के आसपास भी छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी. राजा बांध, एसडीओ तालाब जैसे पुराने छठ घाट भक्तों से गुलजार नजर आए.
अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, अजय नदी घाट पर उमड़ी भारी भीड़

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleकांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने चलाया चुनावी जनसंपर्क अभियान
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

