Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन ने चक्रधरपुर और सरायकेला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया, विपक्षी दलों पर साधा निशाना
    झारखंड

    हेमंत सोरेन ने चक्रधरपुर और सरायकेला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharNovember 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज चक्रधरपुर और सरायकेला में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए राज्य की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में भारी मतदान करने की अपील की. चक्रधरपुर में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार सुखराम उरांव के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नीति हमेशा ‘फूट डालो और राज करो’ की रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं और अपनी राजनीतिक फायदे के लिए आदिवासी समाज को आपस में विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं.

    असम और मणिपुर पर कसा तंज

    मुख्यमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “असम में आदिवासियों को आज तक आदिवासी का दर्जा और आरक्षण नहीं मिला है. वहीं, मणिपुर में आदिवासी लड़की को सरेआम निर्वस्त्र कर घुमाया गया, लेकिन न तो असम के मुख्यमंत्री और न ही पीएम मोदी ने इस पर कुछ कहा.”

    गुजरात और छत्तीसगढ़ पर आरोप

    सीएम ने गुजरात में बिलकिस बानो केस के आरोपियों को संरक्षण देने की बात भी उठाई और कहा, “ये लोग नारी सम्मान की बात करने के योग्य नहीं हैं.” उन्होंने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के प्रति राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा, “वहां आदिवासियों को उनके जंगलों और जमीन से बेदखल किया जा रहा है.”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों का असली उद्देश्य झारखंड की खनिज संपदा और संसाधनों पर कब्जा करना है. “झारखंड के आदिवासियों से नहीं, बल्कि इन लोगों को यहां की खनिज संपदा से मोह है.”

    पेंशन और सम्मान योजनाओं का जिक्र

    हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड पहला राज्य है, जिसने अपने कर्मचारियों के लिए पेंशन देने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का भी जिक्र किया और बताया कि दिसंबर से इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये किया जाएगा.

    भविष्य की योजनाएं और सुखराम उरांव की जीत की अपील

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उनकी अगली सरकार हर घर में एक लाख रुपये देने का वादा करेगी. साथ ही, उन्होंने राज्य में बाहरी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि “जो बाहरी नेता गिद्ध की तरह यहां घूम रहे हैं, उन्हें भगाने के लिए सुखराम उरांव को जीताना जरूरी है.” मुख्यमंत्री ने अंत में झारखंड की जनता से भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी सरकार को फिर से मौका देने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा झारखंड के हित में काम किया है.

    2500 रुपये 36 घंटे का निर्जला व्रत असम आदिवासी समाज खनिज संपदा गिद्ध गुजरात चक्रधरपुर चुनावी सभा छत्तीसगढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड सरकार नरेंद्र मोदी पेंशन योजना बाहरी नेता बिलकिस बानो मईया सम्मान योजना मणिपुर विपक्ष सरायकेला सुखराम उरांव हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
    Next Article मीरा बाग में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 8-9 राउंड गोलियां चलाईं

    Related Posts

    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Latest Posts

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.