Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:39 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीजीपी एमवी राव पहुंचे रांची प्रेस क्लब, पत्रकारों से चर्चा में कहा- कोरोना काल में पुलिस की चुनौतियां बदली है
    जोहार ब्रेकिंग

    डीजीपी एमवी राव पहुंचे रांची प्रेस क्लब, पत्रकारों से चर्चा में कहा- कोरोना काल में पुलिस की चुनौतियां बदली है

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2020Updated:May 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव आज रांची प्रेस क्लब पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पुलिस की चुनौतियां बदली है। इन चुनौतियों से निपटने में पत्रकारों की भूमिका अहम होगी। श्री राव हाल के दिनों में पुलिस व पत्रकारों के बीच बढ़ी टकराव को कम करने तथा पत्रकारों की सवालों से रूबरू होने पहुंचे थे। इस चर्चा में डीजीपी एमवी राव मुखातिब थे रांची के शहर तथा ग्रामीण इलाकों में न्यूज़ कवरेज करने वाले पत्रकारों से। यहां पत्रकारों ने एमवी राव से कई सवाल किये, जिसका उन्होंने खुलकर जवाब दिये। तकरीबन तीन घंटे तक चली इस चर्चा से कई सार्थक बातें निकलकर आयी।


    एमवी राव ने पुलिस के कार्य करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पुलिस और पत्रकार दोनों जनता के प्रति उतरदायी हैं। दोनों को अपना काम ईमानदारी और निष्पक्ष होकर करना चाहिए। कई बार एक दूसरे के काम करने की तौर-तरीकों पर मतभेद हो जाते हैं, लेकिन यह मतभेद भी सार्थक होना चाहिए।
    हाल के दिनों में पुलिस और पत्रकारों के बीच टकराव बढ़ी थी। एमवी राव ने उसे भी जानने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले में बिना जांच के किसी पत्रकार को जेल नहीं भेजा जायेगा। श्री राव ने कहा कि पत्रकार विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। खबरों की पुष्टि के लिए अधिकारी से बात भी उन्हें करनी होती है। इसमें सक्षम अधिकारी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस मुख्यालय में सक्षम पदाधिकारी होंगे जो पत्रकारों से बात कर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी भी देंगे और पुलिस का पक्ष भी रखेंगे।
    पत्रकारों के सवाल के जवाब में एमवी राव ने कहा कि यह सही बात है कि कोरोना के बाद की उत्पन्न स्थिति से पुलिस के लिए चुनौतियां बदली है। बाहर से अपने राज्य लौटे प्रवासियों को रोजगार मिलने तक उनकी देखरेख करने से लेकर उनपर नजर बनाये रखनी होगी। मजबूरी में कोई गौरकानूनी कार्य करने के लिए प्रेरित न हो। चोरी, छिनतई, हत्या, लूट-डकैती, घरेलू हिंसा जैसी मामले बढ़ भी सकती है। जो प्रवासी अब तक घर से दूर थे, वे जब आयेंगे तो उनका परिवार से संपत्ति को लेकर विवाद भी पैदा हो सकता है। युवाओं पर विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि उनका कोमल स्वभाव को कोई दिग्भ्रमित कर गलत रास्ते में न भटका ले जाये। लोभ-लालच दिखाकर इसका फायदा नक्सली भी उठाना चाहेंगे। इन सभी चिंताओं को कम करने के लिए पुलिस और पत्रकार दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना लोगों को जीवन जिना सिखा जायेगा। लोग अपनी जरूरतों को कम करेंगे। इस दौरान लोगों में सेवा की भावना दिखी। एक-दूसरे ने एक-दूसरे की दर्द को महसूस किया। पुलिस ने अपनी जिम्मेवारी निभाने की पूरी कोशिश की है। पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर जनता और सरकार तक खबरें पहंुचा रहे हैं।
    एमवी राव ने आश्वस्त किया की प्रेस क्लब वह बार-बार आना चाहेंगे। जब-जब उन्हें बुलाया जायेगा, वह पहंुच जायेंगे। इस मौके पर रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता भी मौजूद रहे। इस चर्चा में विशेष रूप से रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, महासचिव अखिलेश सिंह, सह सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर, प्रेस क्लब के प्रवक्ता प्रभात कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंह, रंगनाथ चौबे, दीपक जायसवाल, प्रशांत सिंह, किसलय शानू, सुनील गुप्ता, प्रियंका मिश्र के अलावा न्यूज़ विंग से सुरजीत सिंह, सौरभ सिंह, दैनिक जागरण से दिव्यांशु, दैनिक भास्कर से अमित सिंह, आइनेस्ट से अभिषेक सिन्हा के अलावा एक दर्जन से अधिक पत्रकार मौजूद रहे। इस चर्चा में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

    DGP MV Rao Jharkhand news Latest hindi news Online news Press club
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के चार जिला में मिला 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 563
    Next Article झारखंड में मिला आज 56 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 578

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.