बोकारो: विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के उद्देश्य को लेकर मतदाताओं को हस्ताक्षर अभियान के तहत जागरूक करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने हस्ताक्षर करके अभियान की शुरूआत की. उन्होंने मतदान को लेकर संदेश दिया. लिखा कि आपके एक वोट से फर्क पड़ता हैं. उन्होंने सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए अपील किया. वहीं उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने भी मतदान करने को लेकर संदेश दिया. लिखा कि मैं 20 नवंबर को वोट करने जा रहा हूं, क्या आप जा रहें है. अपना वोट करें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं. जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने भी मतदान का संदेश देते हुए हस्ताक्षर किया. स्वीप नोडल पदाधिकारी डा.सुमन गुप्ता, समाहरणालय के अधिकारी, कर्मी एवं अन्य आमजनों ने भी हस्ताक्षर कर आगामी 20 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रतिज्ञा लिया.
मतदाता जागरूकता को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, उपायुक्त विजया जाधव ने हस्ताक्षर कर किया अभियान की शुरूआत

मतदाता जागरूकता को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान, उपायुक्त विजया जाधव ने हस्ताक्षर कर किया अभियान की शुरूआत
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

