Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»23 से 27 अक्टूबर को मोराबादी में लगेगा जेसोवा दिवाली मेला, देशभर से लगेंगे स्टाल, मेले में दिखेगी झारखंड की संस्कृति
    झारखंड

    23 से 27 अक्टूबर को मोराबादी में लगेगा जेसोवा दिवाली मेला, देशभर से लगेंगे स्टाल, मेले में दिखेगी झारखंड की संस्कृति

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    23 से 27 अक्टूबर को मोराबादी में लगेगा जेसोवा दिवाली मेला, देशभर से लगेंगे स्टाल, मेले में दिखेगी झारखंड की संस्कृति
    23 से 27 अक्टूबर को मोराबादी में लगेगा जेसोवा दिवाली मेला, देशभर से लगेंगे स्टाल, मेले में दिखेगी झारखंड की संस्कृति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आगामी 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2024 तक मोराबादी मैदान में जेसोवा दिवाली मेला का आयोजन होने जा रहा है. आइएएस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेसोवा की प्रेसिडेंट श्रीमती ख्यांगते ने बताया कि झारखंड आईएएस ऑफिसर वाइव्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक दिवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला मोराबादी मैदान में लगेगा. सुबह 11 से रात्रि 10 बजे तक चलेगा. इस मेले को लगाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के कलाकारों को एक मंच देना है, जहां वह अपने उत्पादों को प्रदर्शन कर सकें. दिवाली मेला हर साल एसोसिएशन की ओर से लगाया जाता है. पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में देशभर से स्टाल आ रहे हैं. मैसूर, जयपुर, कश्मीर, नागपुर, सिलीगुड़ी, भागलपुर जैसे कई शहरों के हैंडलूम वर्क के स्टाल लगाए जाएंगे और बड़ी संख्या में बुनकर भी भाग लेंगे और अपने हुनर से सबको परिचित कराएंगे. मेले में नाबार्ड और झारक्राफ्ट के भी स्टॉल लगाए जाएंगे. दिवाली मेले में फूड कोर्ट भी बनाया जा रहा है जिसमें तरह तरह के करीब 100 व्यंजनों का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे. रात्रि में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गिरजा देवी की शिष्या इंडियन कल्चर प्रोग्राम की प्रस्तुति देंगी. साथ ही झारखंड के पाइका, छऊ नृत्य एवं नागपुरी संगीत से जुड़े कलाकार भी प्रस्तुति देंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से झारखंड आईएएस ऑफिसर वाइव्स एसोसिएशन की सचिव श्रीमती गायत्री सिंह, संयुक्त सचिव श्रीमती दिव्या श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष श्रीमती यामिनी, दीप्ति जयराज, श्रीमती निक्की टोप्पो, श्रीमती जे रविकुमार, श्रीमती जेसिना सिद्दीकी, श्रीमती अपर्णा शर्मा, सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

    diwali mela art and culture Jharkhand news morhabadi mela
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, हटिया से अजय नाथ शाहदेव और मांडू से जेपी पटेल को मिला टिकट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.