Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज पलिवार का दर्द, कार्यकर्ताओं की जगह धनवान का चयन
    झारखंड

    राज पलिवार का दर्द, कार्यकर्ताओं की जगह धनवान का चयन

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: भारतीय जनता पार्टी से दो बार मधुपुर के विधायक रहे राज पलिवार को इस बार भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है. यह पहला मौका नहीं है, जब राज का पार्टी ने टिकट काटा है. इससे पहले भी दो बार राज पलिवार को दरकिनार कर पार्टी ने दूसरे को मधुपुर से टिकट दिया था. लेकिन दोनों ही उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था. 2024 के विघानसभा चुनाव में राज पलिवार मधुपुर से भाजपा की टिकट के दावेदार थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर नाराज राज पलिवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) के जरिए दर्द और नाराजगी जाहिर की है.

    उन्होंने लिखा है- झारखंड भाजपा को मधुपुर में उस कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए था, जिसने सालों से बिना किसी स्वार्थ के अपने खून-पसीने से पार्टी को सींचा है. यह बेहद दुखद है कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ता की जगह एक धनवान व्यक्ति को चुना गया. टिकट न मिलने का व्यक्तिगत दर्द उतना नहीं, जितना यह देखकर पीड़ा होती है कि जिसने पार्टी के लिए सब कुछ त्याग दिया, उसे आज इस कदर नजरअंदाज किया गया. यह वास्तव में पार्टी के उस जमीनी कार्यकर्ता के लिए एक करारी चोट है, जो केवल सम्मान और पहचान का हकदार था.

    निशिकांत का पोस्ट-मोदी का विरोध करने वाला भाजपा में रहने लायक नहीं

    उधर, राज पलिवार के पोस्ट के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) पर लिखा है कि भाजपा केंद्रीय ने झारखंड में काफ़ी सूझ-बूझ से टिकट वितरण किया है. मेरा दोबारा भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों से आग्रह है कि सोशल मीडिया पर कोई निगेटिव कमेंट्स नहीं करें. पार्टी के कुछ लोग जो मोदी के चुनाव यानि लोकसभा चुनाव में ख़िलाफ़ थे, अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण वहीं अनर्गल बोल रहे हैं. जो मोदी का विरोध कर सकता है, वह भाजपा में रहने लायक़ नहीं है.

    असंतोष कार्यकर्ता चुनाव झारखंड टिकट निशिकांत दुबे पार्टी भाजपा मधुपुर राज पलिवार राजनीति सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव 2024: व्यय पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
    Next Article जमशेदपुर में हुई रोहित सिंह की ह’त्या का खुलासा, चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार और सबूत बरामद

    Related Posts

    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    झारखंड

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025
    Latest Posts

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.