Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव ने लगाया ब्रेक, जानें क्या कहा
    झारखंड

    बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव ने लगाया ब्रेक, जानें क्या कहा

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: बीजेपी में शामिल होने और टिकट फाइनल किए जाने पर कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव ने तमाम अटकलों पर रोक लगा दी है. उन्होंने अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया है. जिसमें इन खबरों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से फेक न्यूज चल रहा है कि मुझे बीजेपी से टिकट मिल गया है. सच्चाई यह है कि मैंने इसके लिए आवेदन भी नहीं किया है. उन्होंने कहा कि ये अफवाह विरोधियों ने फैलाया. मेरे खंडन के बाद भी इस तरह की खबर आ रही है. कुछ देर पहले मीडिया में ये भी खबरें चल गई कि बीजेपी से हटिया का मेरा टिकट फाइनल हो गया. कांग्रेस का मेंबर हूं. जनता की सेवा कर रहा हूं. चुनाव के समय इस तरह की बातें मुझे बदनाम करने की कोशिश है. कहीं न कहीं ये चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास है.

    ये खबर हो रही वायरल

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में नेताओं का आना-जाना जारी है. ऐसे में कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव के भाजपा में शामिल होकर हटिया से चुनाव लड़ने की खबर तेजी से वायरल हो रही थी. जिसमें बताया जा रहा था कि बीजेपी में जाने के लिए उनका रास्ता साफ हो गया है. बीजेपी से उनको हरी झंडी मिल गई है. जानकारी के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अजयनाथ शाहदेव की वार्ता हो गई है और वे जल्द ही औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो जाएंगे. इसके बाद वह हटिया के उम्मीदवार हो सकते हैं.

    अजयनाथ शाहदेव अफवाह आवेदन कांग्रेस चुनाव चुनाव प्रभावित. जनता की सेवा टिकट फेक न्यूज बदनाम करने की कोशिश बीजेपी मीडिया विरोधी वीडियो मैसेज हटिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीईओ ने की बैठक, पोस्टल बैलेट से मतदान की तैयारी पूरी
    Next Article महिला मतदाता जागरूकता रैली को डीसी ने दिखाई हरी झंडी, मतदान करने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.