हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी गांधी मैदान गली में दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र की छिनतई की गई. पीड़ित महिला की पहचान चौपारण के निवासी सविता सिन्हा (पति विजय कुमार सिन्हा) के रूप में हुई है. सविता वर्तमान में गांधी मैदान गली में किराए के मकान पर रह रही हैं. घटना के अनुसार, साबिता सिन्हा आज सुबह गांधी मैदान गली से निकाल कर मेन रोड़ पर आ रही थी. तभी पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र खींच लिया. घटना के समय महिला रोती-बिलखती रहीं. भागते समय, सविता को मंगलसूत्र जमीन पर गिरा मिला, जो संभवतः छीनने के दौरान गिर गया था. महिला ने इस घटना की जानकारी थाना में लिखित आवेदन देकर दी है.
दिनदहाड़े वृद्ध महिला से सोने की चेन और मंगलसूत्र की छिनतई

