बोकारो: बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड में बीडीओ की अध्यक्षता में वोटर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में डीडीसी बोकारो गिरजा शंकर प्रसाद और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. साथ ही जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की सदस्य और बीएमएमयू जेएसएलपीएस स्टाफ भी उपस्थित थे. एसएचजी सदस्यों द्वारा रंगोली बनाने से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद प्रखंड कार्यालय के बाहर “MY VOTE MY PRIDE” और “MY VOTE MY RIGHT” थीम के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गई. इस रैली में भाग लेने वालों ने हाथ में तख्तियां और माथे पर कलश रखकर मतदान के महत्व पर जोर दिया. साथ ही कार्यक्रम में फॉर्म 6, 7 और 8, C-vigil App, सक्षम App और 85+ वृद्धा वोटर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. साथ ही, सभी उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व और नए मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई. इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया. सभी को यह बताया गया कि कैसे अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग लें. अधिकारियों ने बताया कि विशेषकर शहरी क्षेत्रों में नए मतदाताओं को जागरूक करना आवश्यक है. इस अभियान का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article रांची महानगर काली पूजा समिति की बैठक 20 को
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

