गिरिडीह: गिरिडीह में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. आरोपी की पहचान पिपराडीह निवासी रीतलाल यादव उर्फ़ रीतलाल महतो के रूप में हुई है. एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गारागुरो के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पिस्तौल लेकर घूम रहा है. सूचना मिलने के तुरंत बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया धनंजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम ने मौके पर छापेमारी कर रीतलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने अपनी मां और भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. इसके अलावा रीतलाल पर पहले से भी तीन मामले दर्ज हैं. पुलिस उसकी तलाश पहले से कर रही थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार, मां और भाई पर किया था हमला

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleवोट करेगा देवघर, महिलाओं ने मेहंदी रचा मतदाताओं को किया जागरूक
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

