Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा ने हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबराकर चुनाव जल्द करवाया: विनोद पांडेय
    झारखंड

    भाजपा ने हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबराकर चुनाव जल्द करवाया: विनोद पांडेय

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड में समय से पहले चुनाव की घोषणा को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं. झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने इतनी जल्दबाजी में झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा क्यों की है, इस पर संदेह उठता है. उन्होंने कहा कि जहां महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है और वहां चुनाव समय पर हो रहे हैं, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 तक है, इसके बावजूद झारखंड में चुनाव की जल्द घोषणा कर दी गई है. पांडेय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की घोषणा से एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने पहले ही यह बता दिया था कि मंगलवार से आचार संहिता लागू हो जाएगी. इससे यह प्रश्न उठता है कि क्या चुनाव आयोग भाजपा के निर्देश पर काम कर रहा है या भाजपा को पहले से चुनाव आयोग के फैसले की जानकारी मिल जाती है. दोनों ही स्थितियों में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है. विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिससे भाजपा चिंतित है और यही कारण है कि सोरेन सरकार को अपना कार्यकाल पूरा करने से रोका जा रहा है. पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकार गठन के बाद से ही अनैतिक और असंवैधानिक तरीकों से गठबंधन की सरकार को अपदस्थ करने के प्रयास किए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड की परिपक्व जनता भाजपा के इन प्रयासों का जवाब आगामी विधानसभा चुनावों में देगी. विनोद पांडेय ने बताया कि हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था. झामुमो ने अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर दीपावली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए चुनाव को इन पर्वों के बाद कराने का आग्रह किया था. इसके अलावा, राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के बाद चुनाव कराने की भी मांग की गई थी. उन्होंने कहा कि हरियाणा में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीख बढ़ाई गई, लेकिन झारखंड में झामुमो की किसी भी मांग को चुनाव आयोग ने नहीं माना. पांडेय ने कहा कि जनता समय से पहले चुनाव कराने का जवाब हेमंत सोरेन को फिर से पांच साल के लिए सत्ता सौंपक

     

    असम के मुख्यमंत्री घोषणा चुनाव झामुमो बावजूद भाजपा मुख्यमंत्री विधानसभा विश्वसनीयता सत्तारूढ़ हिमंता बिस्वा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीमा सुरक्षा बल के 373 नव आरक्षकों ने दीक्षांत परेड में लिया भाग
    Next Article देवघर, सारठ और मधुपुर में 20 नवंबर को 11 लाख 20 हजार 613 मतदाता करेंगे मतदान

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.