देवघर: रिखिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज गांव निवासी 18 वर्षीय सुजल कुमार का पांच लोगों ने अपहरण कर लिया और पांच हजार रुपए ट्रांसफर कराए. भैरवघाट जंगल में सुजल सही-सलामत मिल गया है. उसने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है. सुजल ने बताया कि घर के सामने टहल रहा था, उसी दौरान पांच आरोपी आए और गाड़ी से उसका अपहरण कर लिया. पिस्टल का भय दिखाकर खिजुरिया जंगल की ओर ले गए. मारपीट कर उससे मोबाइल छीन लिया और गूगल पे के माध्यम से 5 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिया. इसके बाद सारे आरोपी फरार हो गए. वहीं कुछ दूरी पर उसका मोबाइल भी बदमाशों ने फेंक दिया था. देर रात युवक वहां से भागकर घर पहुंचा और मामले की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
18 वर्षीय युवक का अपहरण कर 5 हजार रुपए ट्रांसफर कराया

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरिम्स से दो गिरफ्तार, मरीज के परिजनों के साथ कर रहे थे ये काम
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

