रांची: कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने एचइसी सप्लाई कर्मियों के आंदोलन में समर्थन जताते हुए कहा कि उन्हें हर हाल में एचइसी को बचाना है. पिछले दस महीनों से संघर्षरत सप्लाई कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि त्योहारों के समय भी उन्हें कई महीनों के वेतन से वंचित रहना पड़ा है. जिससे 1622 सप्लाई कर्मियों के परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं. उन्होंने एचइसी प्रबंधन से टेलीफोनिक वार्ता कर मामले के समाधान की मांग की. उन्होंने कहा कि हाल ही में एचइसी प्रबंधन द्वारा बिना साइन किए गए एकतरफा सुलह पत्र को वायरल करने के बाद सभी आंदोलनरत कर्मी नाखुश हैं. उन्होंने एचइसी प्रबंधन से आग्रह किया कि वे अपना हठ छोड़कर मजदूरों के हित में जल्द से जल्द समाधान करें. इस अवसर पर मजदूर नेता रंथू लोहार, दिलीप सिंह सहित सैकड़ों एचइसी कर्मी भी मौजूद थे.
सप्लाई कर्मियों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव बोले-एचइसी को हर हाल में बचाना है

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

