रांची: दुर्गापूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है. पुलिस हर जगह पैनी नजर रखे है. लालपुर पुलिस को बीते बुधवार को बड़ी सफलता मिली है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर लालपुर पुलिस ने मोरहाबादी से दुर्दांत साइको किलर राजीव रंजन सिंह को पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. पुलिस ने उसके पास से हथियार और गोली जप्त किया है. इसकी पुष्टि एसएसपी ने प्रेसवार्ता में की. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार राजीव रंजन सिंह 16 की उम्र से अपराध की दुनिया मे कदम रखा था. अब तक दर्जनों से ज्यादा बार जेल जा चुका है. कई मामलों में फरार भी चल रहा है. इसके खिलाफ रांची जिला में कुल 48 मामले अलग-अलग थाना में दर्ज है. छापेमारी टीम का नेतृत्व लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह कर रहे थे. इसमें लालपुर थाना के कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे.
साइको किलर ने 16 की उम्र से अपराध की दुनिया में रखा था कदम, मोरहाबादी से लालपुर पुलिस ने दबोचा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरामगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौ’त
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

