Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्गा पूजा में बारिश की खलल, झारखंड, बंगाल समेत 10 राज्यों में अगले 5 दिन भारी
    झारखंड

    दुर्गा पूजा में बारिश की खलल, झारखंड, बंगाल समेत 10 राज्यों में अगले 5 दिन भारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rain Alert : राजधानी रांची समेत झारखंड के लगभग 10 जिलों में अगले दो-तीन घंटों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं. इनमें दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाओं को लेकर इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी दुर्गा पूजा के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है. कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों में भी त्योहार के दौरान आंशिक बादल और तेज बारिश हो सकती है. दुर्गा पूजा का यह पर्व 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर (विजया दशमी) तक मनाया जाएगा. इसके अतिरिक्त, उत्तर-पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी इस अवधि में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

    केरल में ऑरेंज और येलो अलर्ट

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, और मलप्पुरम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका अर्थ है कि इन क्षेत्रों में 6 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 6 से 11 सेंटीमीटर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 8 से 11 अक्टूबर के बीच केरल-लक्षद्वीप तट पर मछली पकड़ने पर रोक रहेगी.

    राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना

    राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दो दिनों में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन 8 और 9 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

    अन्य राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

     

     

     

     

     

     

    8 अक्टूबर को केरल में भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है. इसके अलावा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है. 9 से 13 अक्टूबर के बीच भी इन्हीं राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है. त्योहारों के दौरान मौसम के इस बदलाव से लोग सतर्क रहें और अपने यात्रा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं.

    Also Read: हरियाणा में हार देख बौखलाए कांग्रेसी नेता, जयराम रमेश ये क्या बोल गए…!

    Bengal durga puja Festival heavy rain jharkhand Kerala orange alert rain Rajasthan Travel Plan weather department Western Disturbance Yellow Alert ऑरेंज अलर्ट केरल झारखंड त्योहार दुर्गा पूजा पश्चिमी विक्षोभ बंगाल बारिश भारी बारिश मौसम विभाग यात्रा योजना येलो अलर्ट राजस्थान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवंशावली बनवाने पहुंचे युवक पर मुखिया का हमला, जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article ओलंपिक में रहीं डिस्क्वालीफाई, हरियाणा विधानसभा में विनेश फोगाट ने कर लिया क्वालीफाई

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.