Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
    झारखंड

    झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2024Updated:October 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आज प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय, अरविंद प्रसाद यादव, महामंत्री (कार्य) मो. महताब आलम, संयुक्त सचिव रंजन कुमार, संगठन सचिव अंजनी कुमार और राज्य के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष-सचिवों के साथ-साथ अन्य सदस्यगण शामिल हुए. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. 

    विषयों पर चर्चा की गई

    पीएसपी सुविधाएं: बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पुलिसकर्मियों को दी जाने वाली पीएसपी सुविधाओं पर चर्चा की गई. प्रस्ताव लाया गया कि सेवा निवृत्त पुलिसकर्मियों को भी इस योजना में शामिल किया जाए. यदि ऐसा नहीं किया गया, तो एसोसिएशन अन्य बैंकों से पीएसपी सुविधाओं के लाभ के लिए विकल्प पर विचार करेगी। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ.

    भत्तों की मांग: पुलिसकर्मियों को 7वें वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुसार भत्ते न मिलने के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस मुद्दे पर प्रस्ताव पारित किया गया कि झारखंड सरकार से भत्तों के संशोधन की मांग की जाए, विशेषकर जब बिहार में 2017 से नई दरें लागू की गई हैं.

    महासंघ चुनाव: आगामी विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक कर महासंघ के चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी. सभी सदस्यों ने इस निर्णय को ध्वनिमत से पारित किया.

    पद सृजन: पुलिस निरीक्षक और उपाधीक्षक के पदों के नव-सृजन पर चर्चा की गई. प्रस्ताव लाया गया कि सभी जिलों में साइबर और यातायात पुलिस उपाधीक्षक के पदों का सृजन किया जाए, जो सर्वसम्मति से पारित हुआ.

    थाना प्रभारियों की नियुक्ति: थाना प्रभारियों को समय अवधि से पूर्व हटाने के संबंध में प्रस्ताव लाया गया कि ऐसा करने से पहले क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक से जांच करवाई जाए. यह प्रस्ताव भी सदन द्वारा ध्वनिमत से पारित किया गया.

    एसोसिएशन कार्यकारिणी केंद्रीय पुलिस बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleओसीसी क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का दिव्यांग बच्चों ने किया उद्घाटन, राजस्थानी थीम पर बनाई गई है कलाकृतियां
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 07 October 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.