Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर बदला राजधानी का ट्रैफिक रूट, जानें पूजा पंडालों के पास कहां है पार्किंग के इंतजाम
    झारखंड

    दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर बदला राजधानी का ट्रैफिक रूट, जानें पूजा पंडालों के पास कहां है पार्किंग के इंतजाम

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसे लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात ने सूचना जारी कर दी है. वहीं सूचना के अनुसार 13 अक्टूबर तक पूजा और विसर्जन कार्यक्रम तय है. इसके तहत गाड़ियों की इंट्री और पहुंच के लिए जगह तय है. इसके बाद आपको गाड़ी पार्क कर ही घूमने के लिए जाना होगा. ये व्यवस्था शाम को 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक के लिए लागू रहेगी.

    भारी वाहनों का समय तय

    9.10.2024 से 12/13.10.2024 तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से दूसरे दिन प्रातः 04:00 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

    निजी व यात्री वाहनों का परिचालन मार्ग

    9.10.2024 से 12/13.10.2024 तक प्रतिदिन 04:00 बजे अपराहन से दूसरे दिन प्रातः 04:00 बजे तक निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन की अलग व्यवस्था की गई है.

    ये होगी व्यवस्था

    • सभी प्रकार को निजी वाहन/ऑटो ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा. सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले निजी वाहन सैनिक मार्केट/ जीईएल चर्च कम्प्लेक्स तक ही जा सकेगा.
    • पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड) की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन 04:00 बजे अपराहन से प्रातः 04:00 बजे तक मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तथा यहीं से हरमू चौक की ओर होगा. हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातु रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा. इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर मोड से मिनाक्षी सिनेमा मोड एवं रात्तु रोड होकर पिस्का मोड की ओर जाएंगे. हरमू बाईपास रोड के तरफ से पिरका मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोड/हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जाएंगे.
    • कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियां जाकिर हुसैन पार्क/रेडियम रोड़ होकर कचहरी चौक तक, लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाड़ियां जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातु रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां लाईन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर पड़ाव तक एवं डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाली छोटी गाड़ियां मिशन चौक तक ही आ सकेगी.
    • लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा, सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जाएंगे. कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाड़ियां कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जाएगी.
      हरमू रोड से छोटी गाड़ियां अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होते
      हुए कांटाटोली जा सकती है.
    • कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बुटी जमशेदपुर या कांटाटोली के तरफ जा सकती है. मेन रोड़ में 04:00 बजे अपराह्न से अगले दिन 04:00 बजे सुबह तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है.
      समय 04:00 बजे अपराह्न से अगले दिन 04:00 बजे सुबह तक न्यू गार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है.
    • शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां प्रातः 04:00 बजे से 08:00 बजे के बीच ही आ सकेगी.

    इन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

    • डोरंडा/सुजाता चौक से मेन रोड में आने वाले निजी एवं दो पहिया वाहन – सैनिक मार्केट/जीईएल चर्च कांप्लेक्स
    • फिरायालाल से बकरी बाजार की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के निजी एवं दो पहिया वाहन- जिला स्कूल/बाल कृष्ण स्कूल कैम्पस
    • डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहन- मिशन चौक के पास/संत जॉन्स स्कूल के सामने
    • स्टेशन रोड स्थित पूजा पंडाल जाने वाले श्रद्वालुओं के वाहन- रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रोड के दोनों तरफ रेलवे पार्किंग
    • लालपुर से कोकर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन- साधु मैदान/बिजली ऑफिस
    • खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन- रामलखन यादव कालेज कैंपस
    • कांके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन- न्यू मार्केट आटो स्टैंड
    • हरमू बाईपास रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन- बड़ा तालाब नदी ग्राउंड के पास
    • पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक, रातु रोड आने वाले वाहन- दुर्गा मंदिर के पहले जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने
    • बरियातु रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन- नागाबा खटाल पार्किंग, जाकिर हुसैन पार्क के पास पार्किंग
    • हरमू बाईपास से किशोरगंज तक आने वाले वाहन- मुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे
    • हरमू चौक के पास अवस्थित पूजा पंडाल- हरमू मैदान
    • बरियातु हाउसिंग के पास पूजा पंडाल- बरियातू मैदान में पार्किंग
    • सीएमपीडीआइ के पास पूजा पंडाल- कैंब्रियन स्कूल के आगे पार्किंग
    • पुराना विधान सभा मैदान स्थित पण्डाल- शहीद मैदान
    ई रिक्शा कचहरी चौक किशोरगंज कोकर गाड़ी गाड़ी पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था दुर्गा पूजा निजी वाहन पीपर टोली पुलिस अधीक्षक पूजा कार्यक्रम रातु रोड लालपुर विसर्जन शहीद चौक हरमू चौक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता दो बच्चों का श’व पानी की टंकी में मिला, हत्या का आरोप लगाकर धरने पर बैठे परिजन
    Next Article गैस्ट्रोकॉन का समापन, पेट, आंत और लीवर के डॉक्टरों ने नई तकनीक से कराया अवगत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.