Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 2:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»झामुमो को बड़ा झटका, बाबर खान ने पार्टी छोड़ी, इस्तीफे की बताई ये वजह
    जमशेदपुर

    झामुमो को बड़ा झटका, बाबर खान ने पार्टी छोड़ी, इस्तीफे की बताई ये वजह

    SinghBy SinghOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लंबे समय तक सक्रिय नेता बाबर खान ने पार्टी से इस्तीफा देकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. बाबर खान ने 35 वर्षों तक जेएमएम के साथ जुड़े रहने के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया.

    कौन हैं बाबर खान

    बाबर खान जो जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मानगो के निवासी हैं ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत 20 वर्ष की आयु में जेएमएम से की थी. वह पार्टी के छात्र मोर्चा के प्रमुख संयोजक रह चुके हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत रह चुके हैं, जिनमें उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय महासचिव शामिल हैं. उन्होंने 2014 और 2019 में विधानसभा चुनावों में भाग लेने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला.

    जेएमएम में अब गुरुजी शिबू सोरेन के सिद्धांत नहीं

    इस्तीफा देने के बाद बाबर खान ने कहा कि जेएमएम अब गुरुजी शिबू सोरेन के सिद्धांतों से दूर हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में अब केवल चापलूसों की भीड़ रह गई है. उन्होंने मुस्लिम समुदाय के प्रति पार्टी की उपेक्षा का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल केवल चुनावी लाभ के लिए किया जाता है. बाबर ने कहा कि उनकी चिंताओं में उर्दू बोर्ड का गठन, अल्पसंख्यक शिक्षकों की नियुक्ति और उर्दू की किताबों की कमी शामिल है.

    अब किसका दामन थामेंगे बाबर

    बाबर खान ने आगे कहा कि वह शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), ओवैसी की आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIIM) और झारखंड में उभरते नेता जयराम के संपर्क में हैं. उन्होंने संकेत दिया है कि वह जल्द ही नई पार्टी में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं. इस घटना से जेएमएम के लिए राजनीतिक चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं, खासकर जब पार्टी के भीतर इस तरह के प्रमुख नेताओं का पलायन हो रहा है.

    Also Read: नगर थाने के मुंशी व ट्रैफिक के दो जवान लाइन हाजिर, देवघर एसपी ने की कार्रवाई

    35 years 35 वर्ष All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen assembly elections Babar Khan Congress alliance electoral field Guruji Shibu Soren Jairam jamshedpur Jharkhand Mukti Morcha Jmm minority teachers Muslim community Nationalist Congress Party new party political challenges political developments political journey resignation student front sycophant Urdu board अल्पसंख्यक शिक्षक आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन इस्तीफा उर्दू बोर्ड कांग्रेस गठबंधन गुरुजी शिबू सोरेन चापलूस चुनावी मैदान छात्र मोर्चा जमशेदपुर जयराम झामुमो झारखंड मुक्ति मोर्चा नई पार्टी बाबर खान मुस्लिम समुदाय राजनीतिक घटनाक्रम राजनीतिक चुनौतियाँ राजनीतिक यात्रा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSharadiya Navratra 2024 : शारदीय नवरात्र कल से शुरू, क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, कैसे करें मां दुर्गा की आराधना, यहां जानें
    Next Article बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने जारी किया विंटर शिड्यूल, जानें रांची से विमान सेवा में क्या हुए बदलाव

    Related Posts

    झारखंड

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में विवाहिता की गला रेतकर ह’त्या, 9 साल पहले की थी लव मैरेज

    August 2, 2025
    झारखंड

    रांची स्मार्ट सिटी में बनेंगे इको, कम्युनिटी और रिक्रिएशनल पार्क, 30 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    August 2, 2025
    Latest Posts

    बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुविधा, ATVM से टिकट लेना होगा आसान

    August 2, 2025

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025

    चांदी के गहनों को चमकाने के आसान घरेलू नुस्खे

    August 2, 2025

    अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    August 2, 2025

    सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.