जामताड़ा: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, झारखंड प्रदेश शाखा के निर्देश पर जामताड़ा शाखा ने छोटी बच्चियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई और आत्मसुरक्षा के उपाय सिखाए गए. पूर्व अध्यक्ष ममता पोद्दार ने इस कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि शोभा डालमिया ने चिली स्प्रे का उपयोग और उसकी सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की. इसके अलावा, पूर्व अध्यक्ष रितिका गुटगुटिया ने मासिक धर्म और उससे संबंधित बदलावों पर विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में बच्चियों के अभिभावक भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की प्रशंसा की. बच्चियों को सेब, टॉफी, बिस्किट और सेनेटरी पैड वितरित किए गए.
मारवाड़ी महिला समिति ने बच्चियों को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleबैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

