Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»छह सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों ने छाई ट्रांसपोर्टिंग किया ठप, धरने पर बैठे
    झारखंड

    छह सूत्री मांगों को लेकर मजदूरों ने छाई ट्रांसपोर्टिंग किया ठप, धरने पर बैठे

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: डीवीसी बोकारो थर्मल नुरीनगर स्थित ऐश पौंड में कार्यरत 54 मजदूरों ने छह सूत्री मांगों को लेकर डीवीसी छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य को अनिश्चितकालीन के लिए ठप कर दिया और धरना पर बैठ गए. मजदूर नेता शहादत हुसैन, उमेश राम,प्रेमचंद महतो,इकबाल अंसारी कादीर हुसैन ने बताया कि डीवीसी छाई ऐश पौंड निर्माण के आज दस वर्ष हो गए हैं. लेकिन मजदूरों का पहचान पत्र आज तक निर्गत नहीं किया गया है. दिन-रात में मजदूर से ड्यूटी आते समय कहीं प्रशासन के द्वारा चेकिंग लगाया जाता है. उस समय मजदूरों के पास प्रशासन को दिखाने के लिए कुछ नहीं रहता है. ऐसी स्थिति में मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं मजदूरों को मास्टर रौल से पेमेंट, सभी मजदूरों को ईपीएफ,प्रत्येक महीना 10 तारीख से पहले भुगतान, सभी मजदूरों को पहचान पत्र, सभी को वार्षिक बोनस, महीने में मजदूरों को 4 दिन छुट्टी सहित अन्य समस्याओं को लेकर 10 वर्षो से लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं. लेकिन डीवीसी प्रबंधन और कंपनी मजदूरों के हक अधिकार से वंचित रखने का काम करते आ रहा हैं.
    मजदूरों का शोषण कर रही कंपनी
    मजदूर अपने खून पसीना एक कर डीवीसी और कंपनी के हित में काम करते है. लेकिन डीवीसी प्रबंधन और कंपनी मजदूरों का शोषण करने से नहीं चूकती. जबकि मजदूरों के संघर्ष से ही डीवीसी और कंपनी खड़ी है. डीवीसी प्रबंधन और कंपनी मिलकर मजदूरों की मांग पर पहल नहीं करती है तो मजदूर डीवीसी छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य अनिश्चितकालीन के लिए ठप रहेगा. मौके पर किशोर महतो, प्रेमचंद महतो, भागीरथ तुरी, उमेश राम, मुरारी महतो,मुबारक अंसारी, साबिर हुसैन, जावेद अंसारी, निर्मल महतो, ताज मोहम्मद, अब्दुल लतीफ,भीम यादव, दिलीप राम,अब्दुल सलाम समेत अन्य मौजूद थे.

    अनिश्चितकालीन इकबाल अंसारी ईपीएफ उमेश राम ऐश पौंड कठिनाइयाँ कादीर हुसैन चैकिंग छः सूत्री मांगें छुट्टी ट्रांसपोर्टिंग कार्य डीवीसी डीवीसी छाई धरना नुरीनगर पहचान पत्र पेमेंट प्रबंधन प्रेमचंद महतो बोकारो थर्मल भुगतान मजदूर मजदूर नेता मास्टर रूल वार्षिक बोनस शहादत हुसैन समस्याएं हक अधिकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबुढ़िया माता मंदिर को राजकीय पर्यटक स्थल बनाने की मांग
    Next Article पदभार ग्रहण करने के बाद बोले पाकुड़ डीसी मनीष, दुर्गा पूजा में सरकार की गाइडलाइन का होगा पालन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.