रांची: कोल्हान के मनोहरपुर में मंईयां सम्मान यात्रा के समापन समारोह के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय ने अपनी हाथों से चाय बनाकर वहां मौजूद लोगों को पिलाया. कल्पना ने इस अनुभव का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “हम किचन और रण दोनों संभालते हैं.” इस अवसर पर, कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना शुरू की. उन्होंने कहा, “हम अपनी परंपरा, भाषा और पहचान को बचाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं. हम हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे. जबकि केंद्र में बैठे आदिवासी नेता इस मामले में कोई आवाज नहीं उठाते. सारंडा और किरीबुरू का जंगल हमारे आदिवासियों की पहचान है.” यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं के सम्मान के लिए था, बल्कि आदिवासी पहचान और संस्कृति की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान करता है.
मंईयां सम्मान यात्रा के बाद कल्पना सोरेन ने चाय बनाकर बढ़ाया महिलाओं का मान, बीजेपी पर कसा तंज

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

