Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कल्पना सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष परेशान, विधानसभा चुनाव का परिणाम होगा दिलचस्प
    झारखंड

    कल्पना सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष परेशान, विधानसभा चुनाव का परिणाम होगा दिलचस्प

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2024Updated:September 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आर.के दूबे

    रांची:  झारखंड में विधानसभा चुनाव का विगुल बजने वाला है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कार्यक्रम से जनता के बीच में जाकर झारखंड के विकास का रोड मैप बता रही है. राजनीति में एक ऐसे चेहरे का आगमन हुआ है जो काफी कम दिनों में उम्मीद से ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की वाकपटुता और कुशल कार्यक्षमता से विपक्ष सकते में है. श्रीमति सोरेन मईयां सम्मान यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच पहुंच रही है. उनकी सभाओं में प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से कम भीड़ नहीं जुट रही है. कल्पना सोरेन हाल ही के दिनों में बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रचार की कमान संभालती है. जहां-जहां उनकी सभा हुई परिणाम बदला हुआ नजर आया है. एक तरफ लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुंबा झारखंड में लगातार चुनावी सभाओं में सक्रिय था. वहीं, दूसरी ओर जेएमएम की ओर से कल्पना सोरेन ने सैकड़ों जनसभाएं की. इंडी गठबंधन में कुल लोकसभा के 14 सीटों में पांच सीटों पर जीत दर्ज किया. वर्तमान स्थिति को देखें तो कल्पना सोरेन का विकल्प किसी राजनीतिक दल में नहीं दिख रहा है.

    मईयां सम्मान यात्रा में दिख रही है लाखों की भीड़
    मईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत कल्पना सोरेन ने गढ़वा के वंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शुरुआत की. गढ़वा में रोड शो के दौरान लाखों महिलाएं उनको देखने और सुनने के लिए सड़कों पर खड़ी थी. वहीं, दूसरे चरण की यात्रा कोल्हान में थी, जहां जेएमएम से भाजपा में गए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की विधानसभा सराईकेला में लोगों की भीड़ ऐसी उमड़ी की मानों सड़क ही मैदान में तब्दील हो गया. श्रीमति सोरेन भीड़ को देखकर अपने को रोक न सकी और गाड़ी के ऊपर बैठकर पार्टी का झंडा लेकर बैठ गई. यह नजारा देख लोगों ने कल्पना सोरेन का बढ़ चढ़ कर अभिवादन किया. कल्पना सोरेन का भाषण आम जनता पसंद कर रहे है. विपक्ष के पास इन सब का कोई काट नहीं दिख रहा है, जो कल्पना सोरेन का विकल्प बन सकें.

    किचन से निकलकर चुनावी मैदान तक का सफर
    कल्पना सोरेन एक वर्ष पूर्व तक राजनीति में सक्रिय नहीं थी. घर में बच्चों का देखभाल एवं घरेलू कामकाज में व्यस्त रहने वाली कल्पना सोरेन ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें राजनीति में आना पड़ेगा. लेकिन, परिस्थिति ने कल्पना सोरेन को किचन से चुनावी मैदान में निकलने को विवश कर दिया. वहीं, दूसरी ओर कल्पना सोरेन ने बच्चों को भी अपने पिता हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति का एहसास होने नहीं दिया. घर से निकलकर स्वंय चुनावी प्रचार कर गांडेय विधानसभा का चुनाव लड़ती है और भारी मतों से विजय हासिल करती है. यह राजनीतिक में आश्चर्य ही कहा जायेगा.

    इंडी गठबंधन कल्पना सोरेन कुशल कार्यक्षमता गढ़वा चुनावी प्रचार जनता जनसभा जेएमएम झारखंड पूजा अर्चना भीड़ मंईयां सम्मान यात्रा मंदिर राजनीति राजनीतिक दल रोड शो लोकप्रियता लोकसभा चुनाव वंशीधर विकास विधानसभा चुनाव विपक्ष साक्षात्कार हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री से मिला रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल, पंडाल में दर्शन के लिए दिया आमंत्रण
    Next Article श्री श्याम मंदिर में मनाया गया एकादशी महापर्व, प्रभु को लगाया केसरिया भोग

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.