बोकारो: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाषनगर में भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में के दौरान कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को हटाने की अपील की गई. इस अवसर पर नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. मधुसूदन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है. प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि बेरमो में युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बार बेरमो की जनता कांग्रेस विधायक को वोट से हटाने का काम करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भाजपा के प्रत्याशी की जीत निश्चित है. हेमंत सोरेन की सरकार से जनता पूरी तरह परेशान है. हम इस बार सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने की, जबकि संचालन महामंत्री रमेश स्वर्णकार ने किया. इस मौके पर बेरमो विधानसभा के प्रवासी प्रभारी दुर्गेश सिंह, विस्तारक सुखेन मंडल, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह, और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे.
बीजेपी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती, जनता से की विधायक जयमंगल को हटाने की अपील

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

