देवघर: भाजपा नगर कार्यालय में बुधवार 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े ने की.उन्होंने पंडितजी के एकात्म मानवतावाद की प्रांसगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है. अंत्योदय के समर्थक पंडित दीनदयाल जी के बताए मार्गों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. इसलिए हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के सिद्धांत को और एकात्म मानववाद के मूल दर्शन को साक्षी मानकर राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए कार्य करें. भाजपाइयों ने पंडित जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने का संकल्प दोहराया. साथ ही केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन को अवगत कराने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश भाजपा के साथ है. मोदीजी के नेतृत्व में देश का लगातार विकास हो रहा है. भारत सामरिक दृष्टिकोण से मजबूत हुआ है. झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसलिए हमलोगों को पूरे दम-खम के साथ लगना होगा, ताकि राज्य में एनडीए की सरकार बन सके और लोगों विकास हो. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज भार्गव, सागर झा, रिशु आनंद, सूरज चंद, चंद्रशेखर खवाड़े, मुकेश बर्मा, बिट्टू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
जयंती पर भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

