Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»पेड़ से लटका मिला UPSC छात्र का सड़ा-गला श’व
    Uncategorized

    पेड़ से लटका मिला UPSC छात्र का सड़ा-गला श’व

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मुखर्जी नगर इलाके के एक वन क्षेत्र में एक सिविल सेवा अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा के रहने वाले दीपक कुमार मीना का शव 20 सितंबर को एक कोचिंग संस्थान के पुस्तकालय के पास वन क्षेत्र से बरामद किया गया था. वह कई दिनों से लापता था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मीना के आत्महत्या करने का संदेह है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है और संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है. मामले की जांच की जा रही है. मीना के पिता सी.एल. मीना ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए जुलाई में दिल्ली आया था.

    कैसे मिला शव
    दीपक कुमार मीना के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा पास करने के बाद मेन्य की तैयारी करने के लिए जुलाई में दिल्ली आया था. वह हर शाम घर पर फोन करता था और आखिरी बार उसकी परिवार के सदस्यों से 10 सितंबर को बात हुई थी. जब 13 सितंबर तक उसने फोन नहीं किया तो पिता अपने बेटे की तलाश करने के लिए दिल्ली पहुंचे.
    दीपक के पिता उसकी तलाश में उसके पीजी भी गए. वहां अन्य युवकों ने बताया कि उनका बेटा दो दिनों से वापस नहीं आया है. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद तलाशी के दौरान मीना का शव उस संस्थान के पास जंगल में मिला, जिसमें वह पढ़ता था.
    पुलिस अधिकारी के मुताबिक ऐसा संदेह है कि कक्षा के बाद दीपक जंगल की ओर चला गया था. पुलिस के मुताबिक, दीपक का बैग उसी पेड़ से लटका हुआ पाया गया और वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

     

    10 सितंबर उत्तर-पश्चिम तलाश दीपक कुमार परीक्षा उत्तीर्ण पुलिस पेड़ से लटका बेटा मुखर्जी नगर यूपीएससी वन क्षेत्र सड़ा-गला शव सदस्यों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25 सितंबर को शपथ लेंगे हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश एमएस राम चंद्र राव
    Next Article रांची में निर्वाचन आयोग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, जानें किस पार्टी की क्या हैं मांग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.